
| रबी फसलों की बुवाई हेतु सलाह जारी |
| अपर कलेक्टर श्री रोहतगी ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश |
| छतरपुर | 22-सितम्बर-2017 |
कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए रबी फसलों की बुवाई के संबंध में जरूरी सलाह जारी की गई है। विभाग के उप संचालक मनोज कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त विकासखण्ड में गत 2 दिनों में पर्याप्त वर्षा हुई है। इस कारण से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। देखने में आया है कि किसान इस नमी का लाभ रबी फसल में लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, किंतु अभी रबी फसलों की बुवाई के लिए समय एवं तापक्रम अनुकूल नहीं है। दो-तीन बाद मौसम खुलते ही तापक्रम बढ़ सकता है, जिससे बोई जाने वाली रबी फसलों का अंकुरण प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त रबी फसलों की सिंचाई के लिए अल्प वर्षा के कारण जल स्रोतों एवं भूमिगत जल के स्तर में पानी का भराव नहीं हो सका है। अतः कृषक कम पानी वाली रबी फसलों की सूखा रोधी किस्मों के बीज की उपयुक्त समय में ही बुवाई करें। इसके पूर्व कृषक जीरोटिल सीडड्रिल से जुताई कर पाटा चलाकर नमी को संरक्षित कर सकते हैं। उप संचालक श्री कश्यप ने जानकारी दी कि कृषक असिंचित गेहूं, जौ, चना, मसूर, राई-सरसों एवं अलसी की बुवाई ही करें। जिले में उक्त फसलों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
|
No comments:
Post a Comment