Friday, 15 September 2017

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

दमोह हटा 

जनपद एवं नपा स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया


स्वच्छ भारत अभियान की तीसरी वर्षगांठ पर देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिषन जन आंदोलन की ऊर्जा स्फूर्ति करने के उद्देष्य से स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का पखवाड़ा आज शुक्रवार से प्रारंभ किया। इसका शुभारंभ जनपद पंचायत कार्यालय के एवं नगर पालिका के सभागार में हुआ। आयोजन में  दोनों विभागों के प्रमुख आरके चौबे एवं प्रियंका झारिया ने अपने स्टाफ कोे मुख्यमंत्री की अपील की जानकारी देते हुए बताया प्रदेश में हुई अल्पवर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों में नदी नालो में बहते पानी को रोकने के लिए जन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। स्वच्छता ही सेवा के साथ जल रोको अभियान चलाया जाना है। दोनों विभागों के स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया

संजय जेन हटा 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...