Thursday, 28 September 2017

दमोह/ यातायात पुलिस ने रुट किए परिवर्तित

यातयात पुलिस दमोह की अपील:-
नवदुर्गा एवम मुहर्रम त्योहार में यातायात व्यवस्था हेतु एवम आपकी सुरक्षा व आपकी सुविधा को देखते हुए दमोह शहर के मुख्य मार्गो को परिवर्तित किया गया है
1-कटनी तरफ से सागर एवम दामोह शहर जाने वाले वाहन भारी वाहन एवम  चार पहिया वाहन धर्मपुरा नाका से वायपास का उपयोग करेंगे
2- हटा पन्ना तरफ के वाहन लोकल वाहन  को छोड़ कर  मलैया मील वाले  रास्ते का उपयोग करेंगे
3-घण्टाघर से मोहन टॉकीज ज्वाला माई तक वाहनों का प्रवेश निषेध एवम शिवाजी स्कूल से मार्ग परवर्तित जो महाराणा प्रताप स्कूल से तालाब से होते हुए जवाला माई / इकरार तिराहा मार्ग का उपयोग करे
4-राय तिराहा से पालन्दी रोड में चार पहिया तीन पहिया वाहन बन्द
5-महाकाली चोराहा से पुराना थाना आने के लिए यशवंत तिराहा से बडापुरा मार्ग का उपयोग करे
6- पलन्दी चोराहा से आने वाले वाहन घण्टाघर से एवरेस्ट तिराहा से  बस स्टैंड चोराहा मार्ग का उपयोग करे बस स्टैंड से एवरेस्ट चोराहा मार्ग बंद
7-बस स्टैंड से घण्टाघर आने के लिए अस्पताल चोराहा एवम स्टेशन चोराहा मार्ग का उपयोग करे
8- दमोह की जनता से अपील है कि पावन अवसर पर यातयात व्यवस्था बनाए रखने हेतु वाहनों का प्रयोग कम से कम कर ।
।।वाहनों को सड़क पर खड़े करके बाज़ार में न जाये ।।।व्यवस्थित जगह देखकर वाहन पार्क करे
यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे🙏🏼यातायात पुलिस दमोह

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...