| दमोह के हटा परिक्षेत्र मडियादो में 28 को होगा |
| तेंदूपत्ता बोनस राशि का वितरण |
| दमोह | 26-सितम्बर-2017 |
तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2015 का दमोह जिले के संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण का कार्यक्रम 28 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मडियादो में आयोजित किया गया है। बोनस वितरण कार्यक्रम में म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष महेश कोरी, विधायक उमा देवी खटिक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल एवं जिला वनोपज यूनियन अध्यक्ष योगेन्द्र कोरी के अतिथ्य में सम्पन्न होगा।
लघु वनोपज संघ अध्यक्ष महेश कोरी ने बताया कि वर्ष 2015 तेंदूपत्ता सीजन के लिये प्रदेश के संग्राहकों को 71 करोड़ की बोनस राशि का वितरण किया जाना है। बोनस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सतना जिले के बरौंधा से किया जा चुका है। दमोह जिले में लगभग 3164 संग्राहकों को 1,32,816 रूपये बोनस राशि वितरण की जायेगी। हटा परिक्षेत्र के कार्यक्रम में मडियादो, रजपुरा एवं उदयपुरा प्राथमिक वनोपज समितियों के संग्राहक उपस्थित रहेगें, जिन्हें बोनस की राशि वितरित की जायेगी। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को एक हजार रूपये तक की राशि का भुगतान नगद एवं इससे अधिक राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से किया जायेगा। |
Tuesday, 26 September 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment