Friday, 22 September 2017

छतरपुर /नगरीय निकाय के जल स्रोतों का पानी सिंचाई हेतु प्रतिबंधित

 
छतरपुर | 21-सितम्बर-2017
 
 
    कलेक्टर रमेश भण्डारी ने इस वर्ष औसत से कम वर्षा होने के कारण जिले के 15 नगरीय निकायों में स्थित जल स्त्रोतों से पानी के सिंचाई एवं व्यवसायिक उपयोग हेतु प्रतिबंध लगा दिया है। उक्त प्रतिबंध नगरीय निकायों के केवल उन्हीं जल स्त्रोतों के लिए लागू होगा, जहां से वर्तमान में पेयजल की सप्लाई की जा रही है। सिंचाई अथवा व्यवसायिक उपयोग हेतु आवश्यक होने पर कलेक्टर की अनुमति से जल स्त्रोतों के पानी का उपयोग किया जा सकेगा। वर्तमान में नगर पालिका छतरपुर में बूढ़ा बांध एवं पचेर घाट, नौगांव में धसान नदी तथा खजुराहो में बेनीसागर बांध से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। अतः उक्त जल स्त्रोतों का पानी केवल पेयजल हेतु आरक्षित किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा संस्थान द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...