| जिले में अब तक 29.6 इंच औसत वर्षा दर्ज |
| - |
| दमोह | 22-सितम्बर-2017 |
जिले में लगातार दो दिनों से वर्षा का दौर जारी है, इस वर्ष जून माह से अभी तक 752.9 मि.मी. अर्थात 29.6 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष से 837.3 मि.मी. अर्थात 32.6 इंच कम है। गत वर्ष इसी अवधि में 1580.2 मि.मी. अर्थात 62.2 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष जिले में अभी तक सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 906 मि.मी. दर्ज की गई है।
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले के वर्षामापी केन्द्र दमोह में 723 मि.मी., पथरिया 809 मि.मी., हटा 675 मि.मी., पटेरा 906 मि.मी., बटियागढ़ 697.6 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 633.8 मि.मी. तथा वर्षामापी केन्द्र जबेरा में 826 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले 48 घण्टों के दौरान दमोह में 103 मि.मी., पथरिया में 111 मि.मी., हटा में 97 मि.मी., पटेरा में 121 मि.मी., बटियागढ़ में 99 मि.मी., तेन्दूखेड़ा में 40.4 मि.मी. तथा वर्षामापी केन्द्र में जबेरा में 42 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। |
Friday, 22 September 2017
दमोह - जिले में अब तक 29.6 इंच औसत वर्षा दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment