| शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण |
| - |
| पन्ना | 13-सितम्बर-2017 |
कलेक्टर जे.पी. आईरीन सिंथिया के निर्देशन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। समय की उपलब्धता अनुरूप अधिकारीगण शाला निरीक्षण के अलावा विभिन्न विषयों की कक्षाएं भी ले रहे हैं। कलेक्टर स्वयं आर.पी.-2 माध्यमिक शाला में अंग्रेजी की कक्षाएं ले रही हैं। शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। वही उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों तथा संस्थाओं को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया है।
प्राथमिक शाला बडगडी एवं बडेरा के बच्चों का शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया गया। जबकि प्राथमिक शाला मोहनपुरवा एवं गोडनटोला भसूडा अपरांह 3.15 बजे बंद पायी गयी। इस शालाओं के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही कर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही निरीक्षण दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला झंडा तथा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला कोठीटोला शाम 4.30 बजे तक विधिवत संचालित पायी गयी। |
Wednesday, 13 September 2017
पन्ना | शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment