Wednesday, 6 March 2019

12मार्च को सकौर आयंगे सीएम कमलनाथ

हे
लीपेड की जगह चिन्हाकिंत करने दिए निर्देश
*12मार्च को सीएम आएंगे सकौर*
 दमोह हटा-   कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज जिलें के तहसील हटा के ग्राम सकौर में बने खेल परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दरअसल 12 मार्च को हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा के मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया की नातिन की शादी में सीएम कमलनाथ सकौर गांव आ रहे हैं । क्लेक्टर नीरज कुमार सिंह दुवारा
  एसडीएम हटा नाथूराम सिंह गौड़ को हेलीपेड की जगह चिन्हाकिंत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व बुन्देलखण्ड विकास प्राधीकरण अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया,पुलिस अधीक्षक आर.एस.बेलवंशी, एस.डी.एम. नाथूराम गौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बाबा जी के साथ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने यहाँ पर स्वयं प्रकट गणेश प्रतिमा,वीर बजरंगवली एवं भोलेनाथ के दर्शन किये।
*यूसुफ पठान मड़ियादो*

Monday, 4 March 2019

महा शिवरात्रि पर आयोजन

पिपलेश्वर धाम से निकली शिवजी की बारात, लोगों ने किया जगह जगह स्वागत

मड़ियादो- महाशिवरात्रि पर्व पर समूचा क्षेत्र शिव पार्वती की भक्ति में लीन है सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था में  डूबे लोग देवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शिव पार्वती विवाह कर त्योहार मना रहे हैं।
मड़ियादो के सबधारा नाला स्थित देव श्री पिपलेश्वर धाम में भी आज महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा,यज्ञ के बाद  शिवजी की बारात निकाली गई ढोल नगाड़ों के साथ युवा और शिव भक्त शिव जी के बाराती बन कर गौरवान्वित हुए ,शिव जी का किरदार निभा रहे पंडित नारायण शंकर मिश्रा की लोगो ने जगह जगह आगवानी कर पूजा अर्चना कर दूल्हा रूप में  तिलक किया। इस बार महाशिवरात्रि पर्व
फाल्गुन मास के सोमवार को पढ़ने के कारण विशेष फलदायी है, मान्यता है कि सेकड़ो साल बाद यह मुहूर्त बनता है।क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा पाठ और उपासना का माना जाता है।
ग्राम के मोटेमहादेव मंदिर और बस स्टैंड के शिव जी मन्दिर में भी महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष आयोजन किये गए हैं।

Thursday, 28 February 2019

हंड्रेड डायल के पायलट की गुंडागर्दी

हंड्रेड डायल के पायलट की गुंडागर्दी
परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को बेरहमी से पीटा
दमोह के थाना मड़ियादो का मामला
गुरूवार रनेह थाना की १०० डायल के पायलट अजय सिंह ने मड़ियादो हाई स्कूल से कक्षा ९वी का पेपर देकर अपने घर लौट रहे दो नाबालिग छात्रों की बेरहमी से पिटाई करदी
रोते हुए बच्चे घर पहुंचे और माता -पिता को पूरी घटना बताई
पीड़तों की शिकायत पर थाना मड़ियादो में पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कारवाही की बात कही जा रही है

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...