Friday, 22 September 2017

पन्ना / बाघों की सुरक्षा के लिए कुत्ते एवं बिल्लियोंको लगेंगे टीके

बाघों की सुरक्षा के लिए कुत्ते एवं बिल्लियों का टीकाकरण कार्य 25 से 
पन्ना | 21-सितम्बर-2017
 
   
   
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना योजना अन्तर्गत बाघों की सुरक्षा की दृष्टि से पार्क परिधि से लगे हुए ग्रामों के कुत्ते एवं बिल्लियों में तृतीय चरण में कैनाइन डिस्टैम्पर एवं अन्य 7 बीमारियों की रोकथाम हेतु टीकाकरण का कार्य 25 सितंबर से किया जाना है। संयुक्त संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व से बताया है कि तृतीय चरण में परिक्षेत्र चन्द्रनगर जिला छतरपुर के ग्राम ढोडन में 25 एवं 26 सितंबर को, पलकोंहा में 27 एवं 28 सितंबर को, खरियानी में 01 एवं 02 अक्टूबर को, बरबसपुरा में 3 एवं 4 अक्टूबर को, पाटन में 5 एवं 6 अक्टूबर को टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
    इसी प्रकार ग्राम राजगढ में 7 अक्टूबर को, टपरियन में 8 एवं 9 अक्टूबर को, अर्जुनहाई में 10 एवं 11 अक्टूबर को, ककरा में 12 एवं 13 अक्टूबर को, नरोली में 14 एवं 15 अक्टूबर को, नेगुवांई में 16 एवं 17 अक्टूबर को, बृजपुरा में 18 एवं 22 अक्टूबर को तथा सिलोन में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर को टीकाकरण कार्य किया जाएगा। परिक्षेत्र गंगऊ अभ्यारण्य जिला पन्ना के अन्तर्गत चनेनी ग्राम में 26 अक्टूबर को टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...