Saturday, 23 September 2017

दमोह /बफर जोन मे पकड़ी रेत से भरी ट्राली

रेत से डंप ट्राली छोड़ भागा टेक्टर चालक 

दमोह /पन्ना टाइगर रिजर्व के किसनगढ़ परिक्षेत्र की मड़ियादो बीट में  शनिवार सुबह कलकुआ मार्ग पर ट्राली जो सड़क से लगभग २०० मीटर अंदर जंगल में रेत  से लोड खड़ी थी' मड़ियादो सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रगोपाल प्यासी ने  जब्त की है ! हलाकि क्या  कार्रवाही करना है यह वरिष्ठ अदिकारियों के निर्देश प्राप्त होने के बाद करने के बात कहि जा रही है !

क्या कहा रेंजर ने 

रेत परिवहन करने की अनुमति ट्रेक्टर मालिक के पास है जिसे उसके दुवारा दिखाया गया है ! चोरइया से घोघरा  रुट पर ३० ट्राली रेत पीएम आवास निर्माण करने इनके पास अनुमति कलेक्टर ने प्रदान की है हड़बड़ाहट में यह ट्राली छोड़ कर भाग गए थे ,जिस कारण इनपर अपराध नहीं बनता !
रुट के बिपरीत मिली ट्राली - जब रेंजर राजेंद्र सिंह नर्गेश से बताया  गया जिस रुट पर ट्राली जब्त हुई थी वह अनुमति प्राप्त रुट से विपरीत दिशा मे जाता है जो अवैध परिवहन तय है तो वह जाँच कर कारवाही की बात करते है !

यूसुफ पठान /मड़ियादो 


No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...