Thursday, 2 January 2020

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित बुंदेलखंड के अन्य अंचलो तक पहुंचना अब पहले से आसान हो गया है, पुल निर्माण से बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बड़े जटाशंकर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अब यात्रा पहले से सुखद और सुगम हो गई है।
  •      दअरसल मड़ियादो से चोरईया मार्ग पर 14 किमी पर वराना नाला पर पहले पुरानी पुलिया बनी थी, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी होती थी, विशेषकर छोटे वाहन, कारो आदि में नीचे यंहा पत्थर टकराने से नुकसान होता था। साथ ही वारिस के दिनों में नाले के उफान पर होने से आवागमन बाधित भी हो जाता था, लेकिन शासन द्वारा अब लमती नाला पुल के निर्माण कराए जाने से इस मार्ग के सभी कठिनाई दूर हो गई और वर्षभर यह मार्ग अब यात्रियों के लिए सुगम हो गया।
     ज्ञात हो हटा से जटाशंकर, विजावर, छतरपुर, टीकमगढ़, और खजुराहो सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को यह मार्ग बेहद शार्टकट होने और ट्रैफिक कम होने से अधिकतर वाहन चालक इस रूट को चुनते थे, साथ ही यह मार्ग आकर्षक जंगल, घाटियों के बीच से गुजरने के कारण बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी यहां सफर करते हैं। लमती नाला पुल निर्माण से सभी को सुविधाएं मिलने लगी हैं।

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...