यूसुफ पठान /मड़ियादो (दमोह)
पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा दमोह जिले के ग्राम पंचायत चौरइया को विस्थापन करने का मन बनाया है , दरअसल दमोह जिले की १२ वन वीटो को को बफर जोन में शामिल किया गया है। शामिल बीटो में कलकुआ,जुनेरी' घूरखेड़ा ,पाटन ,चौरइया, मनकपुरा ,बनौली ,बछामा, मदनपुरा , उदयपुरा, रजपुरा व मड़ियादो ग्राम शामिल है।

इसलिए है जरूरत
केन बेतवा लिंक परियोजना में चार बाँध बनाए जायेंगे | केन नदी पर डोंदन बाँध बनेगा |७७ मी.ऊँचा वा १९६३३ वर्ग कि.मी. जलग्रहण छमता वाले इस मुख्य बाँध में २८५३ एम्.सी.एम्.पानी भंडारण कि छमता होगी|२६१३.१९ करोड़ कि लागत वाले इस बाँध से दो बिजली घर बनेंगे जिससे ३६ में.वा. बिजली बनेगी |इन बिजली घर पर ३४१.५५ करोड़ कि राशि व्यय होगी |इस बाँध के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व कि ५२५८ हेक्टेयर जमीन सहित कुल ९हजार जमीन डूब जाएगी | इस जमीन पर बसे सुकुवाहा ,भावर खुवा ,घुगारी ,वसोदा ,कुपी,शाहपुरा ,डोंदन ,पल्कोहा ,खरयानी,और मेनारी गाँव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा | बाँध से २७०८.३६ करोड़ कि लागत से नहरें बनाई जाएँगी | २१८ कि.मी.लम्बी मुख्य नहर उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर में जाकर मिलेगी | इस नहर से १०७४ एम्.सी.एम्. पानी प्रति वर्ष भेजा जाएगा ,जिसमे से ६५९ एम्.सी.एम्. पानी बेतवा नदी में पहुंचेगा |जब जंगल डूब में आने लगेंगे तो बाघ सहित अन्य वन्यजीव सुरक्षित स्थान तलासेगे जिस के लिए दमोह और छतरपुर के जंगलो को पार्क प्रवंधन ने बफर जॉन में शामिल किया है। किसनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह नरगिस ने बताया है की दमोह के चौरइया और पाटन गांव विस्थापन की लिस्ट में शामिल है। उक्त गांव के लोगो को नियमानुसार मुवावजा देने के साथ विस्थपन किया जाना है।
No comments:
Post a Comment