Friday, 22 September 2017

एक सप्ताह कें अंदर फसल नुकसान के प्रतिशत की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर डॉ. शर्मा


दमोह | 22-सितम्बर-2017
 
   राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले मे अति वर्षा होने के कारण कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कंडिका 6.2 आपरेशन गाईड लाईन 14 के प्रावधान अनुसार कटी फसल खराब होने के कारण जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी, पंचायत विभाग के पंचायत सचिव, एच.डी.एफ.सी. इरगो फसल बीमा कम्पनी के विकास खण्ड स्तरीय प्रतिनिधि, कर्मचारियो को संयुक्त रूप से आदेशित किया हैं कि एक सप्ताह कें अंदर फसल नुकसान के प्रतिशत की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
   कलेक्टर डॉ. शर्मा ने कहा है अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमण कर खरीफ मौसम की सोयाबीन, उडद, मूंग, फसल खड़ी एवं कटी हुई फसल का सर्वेक्षण कृषकवार, फसलवार, ग्रामवार करें तथा क्षति एवं नुकसान के प्रतिशत आदि की जानकारी एक सप्ताह कें अंदर अपने अपने संबंधित नायब तहसीलदार, तहसीलदार तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियो को पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें जिससे जिले के कृषको को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके।
   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2016 मौसम की सोयाबीन, उड़द, मूंग तथा धान फसल का बीमा जिन किसाना भाईयों द्वारा 16 अगस्त 2017 तक कराया जाकर प्रीमियत राशि बैंकों के माध्यम से बीमा कंपनी को भेजी गई है और वह किसान भाई जिनकी फसल अति वर्षा के कारण खराब हुई है वह एच.डी.एफ.सी. इरगो फसल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल के ई-मेल rural.claims/hdfcergo.com  अथवा टोल फ्री नं.18002660700 पर भी फोन लगाकर क्षति की जानकारी सकेंगे।
   उन्होंने कहा है संबंधित नायब तहसीलदार, तहसीलदार तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एक सप्ताह के अंदर फसल सर्वेक्षण कर क्षति की जानकारी उप संचालक कृषि, एच.डी.एफ.सी. फसल बीमा कंपनी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
   इसके अतिरिक्त किसान भाईयों की सुविधा के लिये जिला स्तरीय कृषि सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसमें नोडल अधिकारी सहायक संचालक जी.एल. प्रजापति मोबाइल नं. 9548210591, जिला सलाहकार गिरवर पटैल मोबा.नं. 8889752635 तथा जिला प्रबंधक एच.डी.एफ.सी. विनय गुप्ता मोबा. नं. 8980034696 सदस्य सम्मिलित किये गये हैं। किसान भाई अधिक जानकारी के लिये संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...