Thursday, 14 September 2017

दमोह/हटा- जामुनझिरिया गाँव में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन 


दमोह /हटा -ग्रामीण अंचलो में जन शिविर लगाकर ग्रामीण आदिवासियों की जनसमस्या निवारण के उद्देश्य सातवे चरण में एसडीएम डॉ सीपीपटेल द्वारा शिविर लगाकर अनुविभाग से संबंधित संसस्याओ को तत्काल समाधान को निर्देशित किया गया।
दौरे के दौरान मड़ियादो से निवास के सभी स्कूल को निरीक्षण किया गया। जिसमे पाली पाठा प्राथमिक व माध्यमिक शाला में अधिकांश बच्चे बिना यूनिफार्म के मिले। वही निवास  की प्राथमिक शाला में पदस्त शिक्षिकाए  अनुपस्थिति मिली। स्कूल का संचालन बर्धा प्राथमिक शाला में पदस्य शिक्षक  को सौंपी गई।
 शिविर के दौरान 64 गरीबी रेखा के आवेदन प्राप्त हुए वही एक परिवार सहायता के लिए आवेदन प्राप्त हुआ।
ग्रामीणों द्वारा शौचलय निर्माण करने के लिए सरपंच सचिब के द्वारा सहयोग न देने की शिकायत की !

अन्नू शर्मा /अमजद  खान / यूसुफ  पठान 




No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...