वन्य प्राणी संरक्षण संबंधी प्रतियोगिता आयोजित होंगी एक अक्टूबर से |
| वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को |
| पन्ना | 23-सितम्बर-2017 |
प्रतिवर्ष पूरे भारत वर्ष में एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इस अवसर पर वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति सामान्य जनता, छात्र-छात्राओं में जागृति एवं रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से पन्ना टाईगर रिजर्व के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व विवेक जैन ने सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय पन्ना, प्राचार्य डीएव्ही स्कूल मझगवां से कहा है कि अपने विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रथम पांच स्थानों पर आने वाले प्रतियोगियों के नाम 28 सितंबर तक कार्यालय क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना को भेजना सुनिश्चित करें। विद्यालय स्तर पर प्रथम पांच स्थान पाने वाले छात्रों को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर की अवधि में प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से निःशुल्क पार्क भ्रमण कराया जाएगा। जिन छात्रों के नाम 28 सितंबर तक प्राप्त नही होंगे उन्हें पार्क भ्रमण की अनुमति नही होगी। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को वन्यप्राणी संरक्षण से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन एवं कठपुतली नृत्य का आयोजन गांधी चौक पन्ना में शाम 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म परिक्षेत्र हिनौता में किया जाएगा। कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म 3 अक्टूबर को परिक्षेत्र मडला में किया जाएगा। इसी दिन चित्रकला प्रतियोगिता शा. रूद्रप्रताप उत्कृष्ट उ.मा.वि. पन्ना में प्राथमिक वर्ग कक्षा 5 तक एवं जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को शा. रूद्रप्रताप उत्कृष्ट उ.मा.वि. पन्ना में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 9 एवं सीनियर कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा। इसी दिन कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन परिक्षेत्र किशनगढ में किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को शा. रूद्रप्रताप उत्कृष्ट उ.मा.वि. पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म परिक्षेत्र अमानगंज बफर में किया जाएगा। कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म 6 अक्टूबर को परिक्षेत्र चन्द्रनगर में किया जाएगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को शा.रूद्र प्रताप उत्कृष्ट उमा.वि पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म परिक्षेत्र खजुराहो में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिता के परिणाम कार्यालय द्वारा घोषित किए जाएंगे जो अंतिम होंगे। विजेता प्रतियोगियों का निःशुल्क नेचर कैम्प विभाग द्वारा 5 नवंबर को कराया जाएगा। |
Saturday, 23 September 2017
पन्ना /वन्य प्राणी संरक्षण संबंधी प्रतियोगिता एक अक्टूबर से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment