Tuesday, 31 October 2017

दमोह/ मड़ियादो  चोरईया मार्ग पर पुल निर्माण के लिए मिली एनओसी
दमोह/मड़ियादो में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन

Monday, 30 October 2017

दमोह /पन्ना टाइगर रिजर्व  एरिया में ग्रामीणों और फारेस्ट कर्मियों में अनबन , विस्थापन को लेकर हो सकता हे बड़ा आंदोलन पड़े पूरी खबर @यूसुफ पठान की कलम से 
Add caption
दमोह/मड़ियादो -पीएस गर्ल्स स्कूल में एच एम की मनमर्जी से बिगड़ी व्यवस्थाएं ,परेशान छात्राएं
दमोह / मड़ियादो -दलित की भूमि पर कब्जा ,कलेक्टर से लगाई गुहार
दमोह पत्रिका / मड़ियादो में श्री मद भागवत  कथा का आयोजन

Sunday, 29 October 2017

दमोह /पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा हटा व्लाक दो ग्रामपंचायतों के पांच गांवो  के विस्थापन करने प्रक्रिया प्रारंभ की है सबसे पहले चयनित ग्रामो के लोगो को सझाईस दे कर उनसे सहमति ली जाएगी @यूसुफ पठान

Saturday, 28 October 2017

दमोह/ जनपद शिक्षा केंद्र हटा में समूह संचालकों के पेट भरने का जरिया बना मिड दे मील , सांठ गांठ के चलते जिम्मेदार नहीं करते कार्रवाही।

Friday, 27 October 2017


चकोड़ा बीज बना आय का जरिया 

Thursday, 26 October 2017

दमोह/पैदल चलने लायक भी नहीं बचीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़के यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क मड़ियादो -दमोह 

दमोह/जंगलो से लुप्त हो रही छोटी मधुमक्खी

Wednesday, 25 October 2017

दमोह /हटा -कलकुआ गांव में परिवार सहायता राशि के लिए भटक रही महिला
दमोह / दिखाई देने लगी  जल संकट की आहट बाबजूद अवैध सिचाई जारी ,
दमोह / 24 घंटे में महज 4 घंटे ही मिल रही किसानो को बिजली

Monday, 23 October 2017

दमोह /तापमान बना परेशानी दिन में मुरझा रही सरसों 

मड़ियादो के जंगलो में दिखे चार प्रजाति के गिद्ध / पड़े दमोह पत्रिका में आज @यूसुफ पठान दमोह /मड़ियादो 

Sunday, 22 October 2017

दमोह / वनांचल क्षेत्र में सुनाई देने लगी जल संकट की आहट
यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क (दमोह) गौमुख में जुआ पर पाबंदी ,वर्षो पुरानी कुप्रथा का अंत

Friday, 20 October 2017

यहां यादव समुदाय खिरका पूजन में अपने इष्ट देव के साथ पठान और ठाकुर की भी करते हे पूजा
@ यूसुफ पठान मड़ियादो (दमोह )

Wednesday, 18 October 2017

दमोह/ हटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मादे सरपंच ,सचिव की उदासीनता के चलते लाखो के निर्माण अधूरे होने लगे खंडहर

Tuesday, 17 October 2017

दमोह/ हटा -निलंबित सचिव को बहाल करो या हमारे त्याग पत्र स्वकार करो
ग्राम पंचायत कनकपुरा का मामला 

@ यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क दमोह 

दमोह/ अमझिर के करकोइ गांव में नाला पर बन रहे पुल में गुणवत्ता की अनदेखी 

दमोह/
दिनांक 17/10/17 की दोपहर 2.00 बजे से बाजार बंद होने तक की यातयात व्यवस्था हेतु जनमानस से यातायात पुलिस की अपील....धनतेरस में शहर कि यातयात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
,,1 घंटा घर से उमा मिस्त्री कि तलैया तक मार्ग बन्द रहेगा,,
2.घन्टा घर से मोहन टॉकीज तक मार्ग बन्द रहेगा,,
3. एवेरेस्ट तिराहा से बस स्टैंड एकांगी मार्ग रहेगा जिसमे चारपहिया वाहन बंद रहेंगे,,
4.शेष मार्ग यातायात के आवागमन के लिए खुले रहेंगे,,
5.सभी नगर वाशियों से अपील है कि वाहन सड़क पर खडे न करे, घण्टाघर में चारपहिया वाहन खड़े न करे।
, यातायात पुलिस आपकी एवम यातयात व्यवस्था के लिए तैनात है
 आप  सभी शहर वाशियों से यातायात व्यवस्था में सहयोग अपेक्षित है।।
थाना प्रभारी यातयात पुलिस दमोह
पन्ना नेचर कैम्प्स 2017-18 आगामी 5 नवंबर से 
पन्ना | 16-अक्तूबर-2017
 
 
    क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व ने बताया है कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 5 नवम्बर 2017 से 25 फरवरी 2018 तक की अवधि में पड़ने वाले समस्त रविवार को पन्ना नेचर कैम्प आयोजित किये जाएंगे। प्रथम नेचर कैम्प में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2017 के विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का निःशुल्क नेचर कैम्प आयोजित होगा। शेष नेचर कैम्प में छात्रों के लिए 150 रूपये एवं अन्य के लिए 300 रूपये शुल्क निर्धारित है। प्रत्येक नेचर कैम्प हेतु सीट संख्या 30 निर्धारित है। ’’प्रथम आओ प्रथम पाओं’’ के आधार पर नेचर कैम्प्स हेतु सीटों का आरक्षण किया जाएगा। यह नेचर कैम्प मुख्य रूप से वन, वन्यप्राणी, एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है। कैम्प प्रातः 6 बजे से प्रारम्भ हो कर सायं 7 बजे समाप्त होगा। अधिक से अधिक संख्या में नेचर कैम्प से भाग लेकर प्रकृति का लुफ्त उठाएं।
 
आंवला, बेल एवं वन औषधि संग्रहण निषिद्ध 
पन्ना | 16-अक्तूबर-2017
 
 
    वन मण्डलाधिकारी दक्षिण मीनाकुमारी मिश्रा द्वारा दक्षिण वन मण्डल क्षेत्र में 15 दिसंबर 2017 तक आंवला, बेल एवं वन औषधि संग्रहण तथा परिवहन निषिद्ध कर दिया गया है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश वन उपज (जैव विविधता का संरक्षण और पौषणीय कटाई) नियम 2005 की धारा 2 (ख) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति, संस्था आंवला, बेल, वन औषधि तुडाई, संग्रहण एवं परिवहन करता पाया जाएगा तो उसे भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77 के अन्तर्गत अपराधी मानते हुए कार्यवाही की जाएगी। 
 

Monday, 16 October 2017

                    दो गांव को वन विभाग देगा सौर ऊर्जा लाइट 

                                               यूसुफ पठान' पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क दमोह 

दमोह /  1966 में हुए शहीदो के स्मारक हो गए थे जरजर, एसपी ने सुधार के दिए निर्देश पड़े पूरी खबर दमोह पत्रिका में आज / यूसुफ पठान मड़ियादो 



51साल बाद किसी को आई शहीदों की याद


पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल जी के निर्देशन एवं एसडीओपी केसी जैन के मार्ग दर्शन मे वर्षो से अनदेखी पड़ी मध्य प्रदेश पुलिस के वीर सपूतो का समाधि स्थल चौरइया  मे  शहीद हुए जवानों की समाधि स्थल की मरम्मत करने निर्देश दिए है।
सन 1966में जनता की रक्षा एवं अपने कर्तव्यों के लिये अपने प्राणो की आहुति देने बाले  डीएसपी, थानेदार व एक मुखबिर ने अपने प्राण गवाएं थे, उन्ही शहीदों को आज वक्त के साथ भुला दिया गया.
पर कुर्बानिया भुलाई नही जा सकती शायद इसी कारण दमोह जिले के पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल की पहल और उनके निर्दशन मे थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने मड़ियादो के चौरइया गांव में डकैत मूरत सिंग द्वारा डीएसपी केएम चतुर्वेदी, थानेदार बाबू सिंह व मुखबिर हजरत बेना को शहीद किए स्थल पर बनाए स्मारक को पुनः सुधार कराने का जिम्मा लिया  है। दरअसल 51 साल बीतने के बाद  किसी ने उक्त शहीदों की खबर नही ली।
Sp के निर्देशन में उक्त स्थल को पुन: एक वीरता स्थल स्वरूप स्थापित करने महिला थाना प्रभारी द्वारा कार्य किया जा रहा है।
यूसुफ पठान@ मड़ियादो(दमोह)

Sunday, 15 October 2017

पन्ना/
अस्थिबाधित दिव्यांग श्री वर्मा अब नही किसी पर आश्रित "सफलता की कहानी" 


 
 
   कहते हैं ईश्वर यदि किसी से कोई चीज छीनता है तो उसके बदले कोई विशेष चीज अवश्य देता है। दिव्यांगजनों के परिपेक्ष्य में यह तथ्य सर्वव्यापी है। जीवन की परेशानियों तथा उतार चढावों में जहां अच्छे अच्छों के हौंसले पस्त हो जाते हैं वही जन्म से ही 70 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग श्री मुकेश कुमार वर्मा ने मिसाल कायम की है। श्री वर्मा पन्ना जिले की गुनौर जनपद के अन्तर्गत ग्राम सहिलवार के निवासी है। वह दिव्यांगतावश अन्य लोगों की भांति व्यवसाय करने में सक्षम न होने से पूर्णता बेरोजगार थे। अपनी छोटी-बडी सभी जरूरतों के लिए परिवार पर ही निर्भर थे। फिर एक दिन उन्हें मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण द्वारा निःशक्तजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी मिली। जिनसे प्रेरित होकर श्री मुकेश ने दिव्यांग साथी श्रीमती सोनिया वर्मा से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह किया।
   जहां एक ओर इन योजनाओं की जानकारी से जीवन जीने का उनका हौंसला बढा, वही दूसरी ओर शासन की योजनाओं के माध्यम से उन्हें अपना जीवन साथी मिला। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत इस दिव्यांग दम्पत्ति को 25 हजार रूपये एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत एक लाख रूपये की राशि से लाभान्वित किया गया। जीवन जीने के हौंसले, जीवन साथी का सहयोग और शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी सहायता राशि ने मुकेश के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने की की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया। इन दोनों योजनाओं से मिली सहायता राशि से मुकेश ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपने लिए एक ऑटो रिक्शा फायनेंस कराया। आज दिव्यांग मुकेश स्वयं का ऑटो चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इतना ही नही बचत की राशि से अपनी दिव्यांग पत्नि को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए मनिहारी की दुकान का व्यवसाय कराने की योजना बना रहे हैं।
   श्री मुकेश कहते हैं दिव्यांगजनों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं ने उनके जीवन को खुशियों से भर दिया है। दिव्यांग होने के बावजूद दूसरों पर आश्रित होने के वजाए दूसरों को आश्रय देने का अनुभव अपने आप में अद्वितीय है। अपनी इस फसलता के लिए शासन की ओर आभार प्रकट करते हुए उन्होंने अन्य दिव्यांगजनों को भी इन योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।  
 
दमोह/ पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा मड़ियादो के वन व वन्यजीवों को सुरक्षा देने तैयारी की जा रही है इसके लिए फील्ड डारेक्टर विवेक जैन द्वारा  बफर क्षेत्र का जायजा लिया और पीटीआर मड़ियादो से बर्धा गांव के जंगलो को खखरी निर्माण की स्वीकृती दी।

खबर दमोह पत्रिका से @यूसुफ पठान 

दमोह / बिजली बिहीन गांव के ग्रामीण अँधेरे में मनाते हे दीप पर्व हटा के आधा दर्जन गावों में नहीं पहुंची बिजली 


पड़े दमोह पत्रिका में यूसुफ पठान की रिपोर्ट 

सम्भाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दबदबा रहा  तेज़गढ़ के खिलाड़ियों का


तेज़गढ़ (दमोह) कहते हैं की प्रतिभा हमारे आसपास ही मौजूद रहती हैं बस उसे मार्गदर्शन मिल जाये तो वो अपनी प्रतिभाकौशल से सभी कॊ हैरत में डाल देती है , ऐसा ही वाक्या पेराडाइज स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स सागर में आयोजित हुईं संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देखने कॊ मिला  दमोह जिले से  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेज़गढ़ के सभी खिलाड़ियों ने पहली बार  तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया और टीकमगढ़ , छतरपुर , पन्ना , सागर के प्रतिद्वंद्वीयो कॊ हराकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ,
         तैराकी प्रतियोगिता में  विभिन्न आयु वर्ग 14 वर्ष मिनी , 17 वर्ष जूनियर और  19 वर्ष सीनियर  में शामिल हुए बालक व बालिका तैराकों ने अपने-अपने इवेंट में भाग लिया। इसमे तेज़गढ़ से सीनियर वर्ग से प्रमिला गौंड , जशबंत अहिरवार , रोशनी चक्रवर्ती , वंदना मेहरा,  सोमबती गोंड , नेहा गौंड, जयंती अहिरवार , जूनियर वर्ग से  गँगा गौंड, महेंद्र चक्रवर्ती, मनोज गौंड , सुरेन्द्र गोंड , सोनू सेन , नीरज चक्रवती , राजकुमार रैकवार , और मिनी वर्ग से साहिल शा , वीरेन्द्र चक्रवर्ती , हेमंत बंसल ,ऋतिक विश्वकर्मा आदि प्रतिभागियों ने होशंगाबाद में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिये टिकिट कटाया !
       जनरल मेनेजर गगन कनौजे ने बताया  की जिले की टीम से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें 18 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय के लिये हुआ हे !
         वहीँ कोच गौरी शोऐब पठान का कहना है यदि बच्चों कॊ सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जाये तो यहीं ग्रामीण बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमोह जिले का नाम रोशन कर सकते हैं !
            एक खिलाड़ी प्रमिला गौंड का कहना हे की भले ही हमारे पास तैरने की लिये स्वीमिंग सूट नही हे , उसके बावजूद शोऐब सर की मदद से हमें लॅपटॉप के जरिये तैराकी की बारीकियां बतायी गयी  जिससे हम सब इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाये , और हम सभी खिलाड़ी अब आशा करते हैं की आगे से हम सभी कॊ स्वीमिंग सूट की व्यवस्था की जाये !
             इसमे जिला खेल अधिकारी डी.आर.राय , गगन कनौजे  , शाला प्राचार्य , ग्राम सरपंच फरमान खान , बारी बाई मेम , मनोहर सिंह , महेंद्र दीक्षित , उर्मिला तिवारी व समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों कॊ शुभकामनाएँ दी ! (yusuf pathan)

मड़ियादो- दमोह/ अवैध शराब और जुआ पकड़ा 


शनिवार रात मड़ियादो थाना अंतर्गत बर्धा गांव में पुलिस  द्वारा रामचरन दहायत के घर से 22 पांव देशी शराब जब्त की है। दूसरी कार्रवाही के दौरान चोरइया गांव में जुआ खेलते 4 जुआरियो को गिरफ्तार कर 3520 रुपए जब्त किए।
थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया  दोनों मामलो में कार्रवाही की गई है ,जुआ अवैध शराब पर रोक लागने अभियान जारी है। 

Saturday, 14 October 2017

दमोह पत्रिका/ शिक्षकों के इन्तजार में बाहर खड़े रहते हैं विद्यार्थी 


दमोह पत्रिका / पन्ना बफर जोन के मड़ियादो क्षेत्र  में बेखौफ चल रहा रेत और पत्थर का अवैध उत्खनन 


दमोह पत्रिका / बर्धा में जन संवाद का आयोजन 

बर्धा गाँव में जनसंवाद
दमोह/
जिले के मड़ियादो थाना की सीमा और पन्ना छतरपुर वाडर से लगे अंतिम गाव बर्धा में थाना प्रभारी श्रद्धा सुक्ला ने जनप्रतिनिधियो व ग्रामीणों के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बालविवाह न करने बच्चो को अच्छी शिक्षा देने अविभावकों को समझाइस दी।साथ ही खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्परिणाम बताएं और शोचालय का उपयोग करने सलाह दी।
यूसुफ पठान

Friday, 13 October 2017

दमोह / हटा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों के ग्रामीणों को आज भी है अटल ज्योति का इंतज़ार 

Add caption

यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क दमोह

बाघों और वन्यजीवो को जैकी देगा सुरक्षा , जैकी के प्रदर्सन से शिकारियों की फूली सांसे 


Thursday, 12 October 2017

Tuesday, 10 October 2017

मड़ियादो दमोह /हेल्मिट पहनने दी समझाइस ,अनफिट वाहनों के किये चालान


मड़ियादो/ मंगलवार साम इमली तिराहा पर नवागत थाना प्रभारी शृद्धा शुक्ला एवं मड़ियादो पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 3 हजार रुपए अनफिट वाहनों से चालान  के तौर वसूल किए। चकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेल्मिट पहन कर वाइक चलाने सझाइस दी। 
                                                                                                                                       


12 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में खरीफ फसलों का शत-प्रतिशत कृषक पंजीयन कराया जायेगा- कलेक्टर डॉ.शर्मा


मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में आज 
दमोह | 10-अक्तूबर-2017
 
  
   मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले की खरीफ मौसम सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द, अरहर एवं धान फसलों का 15 अक्टूबर 2017 तक कृषकों के पंजीयन कराने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने इस संबंध में बताया है 12 अक्टूबर को प्रत्येक विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले में खरीफ 2017 में बोई गई खरीफ फसलों का शत-प्रतिशत कृषक पंजीयन कराया जायेगा।
   कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास, उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के संबंध में आज 11 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से प्रत्येक विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में किया जायेगा।
प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी
   मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के प्रशिक्षण एवं जानकारी देने हेतु विकासखण्डों में कलेक्टर डॉ. शर्मा द्वारा नोडल अधिकारी यथा विकासखण्ड दमोह में सहायक संचालक कृषि एस.एल.कुर्मी, जबेरा में बीटीएम संजय रोहित, पथरिया में सहायक संचालक कृषि जी.एन.ताम्रकार, तेन्दूखेड़ा में सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति, हटा में सहायक संचालक कृषि पी.एल. कुशवाहा, बटियागढ़ में जिला सलाहकार गिरवर पटैल तथा विकासखण्ड पटेरा में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हटा बी.एस. रैपुरिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
   इसी प्रकार विकासखण्ड दमोह में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.एल.गहिरवार, जबेरा में आर.के.जैन, पथरिया में जी.पी.बैन, तेन्दूखेड़ा में मंधाती कुम्हार, हटा में एम.पी. सरवैया, बटियागढ़ में सी.पी.सिंह तथा विकासखण्ड पटेरा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डी.के.साहू द्वारा मुख्यमंत्री भावातर भुगतान योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा।
(0 days ago)

यूसुफ पठान दमोह /मड़ियादो -सूखा के हाल में चकोड़ा की बंफर आवक की उम्मीद,आदिवासियों को मिलेगा लाभ

दमोह /वनांचल में घास दे रही रोजी -रोटी


लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...