Sunday, 10 September 2017

पन्ना-25 स्वसहायता समूहों पर हुई कार्यवाही

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर 25 स्वसहायता समूहों पर हुई कार्यवाही 

पन्ना | 09-सितम्बर-2017

 
 
   कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता के परीक्षण हेतु प्रत्येक विकासखण्ड हेतु पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी। जिले के 25 अधिकारियों जिन्हे जनपद पंचायतों के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण हेतु आदेशित किया गया उनमें से 08 अधिकारियों द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कमल सिंह कुशवाहा जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सुशीला कुशराम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, मुनेश साक्य सहा.संचा. कृषि, महेन्द्र सिंह कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां. पन्ना, कु. सरिता अग्रवाल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गुनौर, डॉ. बी.एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, विष्णु कुमार त्रिपाठी जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना, बी.के. पटेल उप संचालक पशु चिकित्सा, श्री नरविरया महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक विकास प्राधिकरण इकाई क्रमांक 2 द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये। जिनमें से 32 विद्यालयों मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार तथा गुणवत्तापूर्ण प्रदाय नहीं किया गया।
   जांचकर्ता अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अन्नदाता स्वसहायता समूह जनवार, एकता स्वसहायता समूह ककरहटा, कालिका स्वसहायता समूह पडेरी, आमाश्री स्वसहायता समूह झुमटा, गोकुल स्वसहायता समूह घटारी, शाला प्रबंधन समिति विक्रमपुर, थीम स्वसहायता समूह गुठला, लक्ष्मी स्वसहायता समूह आरामगंज, गंगा स्वसहायता समूह सिंहपुर, भोले शंकर स्वसहायता समूह विश्रामगंज, गंगा स्वसहायता समूह घटारी, अन्नदाता स्वसहायता समूह जनवार, प्रगति सेवा स्वसहायता समूह अहिरगवां, भोले स्वसहायता समूह बघवारकला, राधारमण स्वसहायता समूह बगरौड, वेदान्ती स्वसहायता समूह ताखौरी, महिला जागृती स्वसहायता समूह बगरौड, जय मां दानदायी स्वसहायता समूह सिहारन, जय बडादेव स्वसहायता समूह बिलपुरा, शिवम स्वसहातया समूह करिया, मां कलेही स्वसहायता समूह बरतला पवई, श्रीराम स्वसहायता करिया पवई, श्री कृष्ण स्वसहायता समूह तिघरा एवं मां कालका स्वसहायता समूह पुरैना जनपद पंचायत पवई को एमडीएम क्रियान्वयन के दायित्व से पृथक करने के पूर्व तीन दिवस में नोटिस का जवाब देने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अन्य अधिकारियों से भी निरीक्षण प्रतिवेदन प्रति सप्ताह शुक्रवार तक जिला पंचायत के एमडीएम सेल कक्ष क्र. 06 में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। जिससे मध्यान्ह भोजन में अनियमितता करने वाले स्वसहायता समूहों के विरूद्ध तत्काल कडी कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...