| जिले के सभी छात्रों का नेत्र परीक्षण एक अभियान के रूप में कर लिया जायें- कलेक्टर डॉ. कुमार |
| साप्ताहिक समय सीमा बैठक सम्पन्न |
| दमोह | 16-जुलाई-2018 |
कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा इस हेतु आवश्यक कार्यवही शीघ्र सुनिश्चित कर ली जायें। कलेक्टर डॉ. कुमार आज साप्ताहिक समय सीमा बैठक के दौरान इस आशय के निर्देश देते हुए कहा कि जिन छात्रों को चश्मा आवश्यक हो मुहैया करवाया जायें। उन्होंने कहा जिले के सभी छात्रों का नेत्र परीक्षण के एक अभियान के रूप में कर लिया जायें। इस अवसर पर एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिया, एसडीएम, जिला अधिकारी तथा सीईओ जनपद पंचायत तथा तहसीलदार मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने संबल योजना के हितग्राहियों को स्मार्ट कार्ड वितरण के संबंध में कहा कि जिले में तीन लाख कार्ड बनकर आ आये है, सभी सीईओ जनपद पंचायत और नगरपालिका अधिकारी वितरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा वितरण की कार्यवाही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवायी जायें। साथ ही यह भी कहा कि वितरण कर मुझे अवगत करायें। इस संबंध में कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय निकाय अधिकारियों से कहा पंजीयन की कार्यवाही के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करा लिया जायें। कलेक्टर डॉ. कुमार ने नगरपालिका अधिकारी से कहा कि शहर में भवनों में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम सुनिश्चित कराया जायें। उन्होंने अभी तक की स्थिति की भी जानकारी ली। नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने बताया कि नये आवासों के स्वीकृत प्रक्रिया में यह शामिल है। कलेक्टर ने लिंगानुपात के संबंध में जिला सशक्तिकरण अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से शीघ्र प्लान कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आवासीय पट्टों को ऑनलाइन करने के संबंध में अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी लेकर कहा कि सभी राजस्व अधिकारी इसे ऑनलाइन करा लें। उन्होंने मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति के लंबित 66 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराने के लिए कहा। डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के संबंध में चर्चा करते हुए एन.आर.एल.एम. के अधिकारी से कहा त्वरित रूप से प्रकरण बनवायें जायें। उन्होंने उक्त अधिकारी से एलईडी बल्ब के संबंध में आवश्यक कार्यवाही त्वरित करने के लिए कहा। कलेक्टर डॉ जे विजय कुमार ने आधार फीडिंग के संबंध में जानकारी ली। बैठक में मौजूद खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है। बैठक में मौजूद ई-गर्वेनेंस मैनेजर ने जिले में संचालित आधार केन्द्रों की जानकारी दी। उन्होंने वन अधिकार पट्टे और सामुदायिक दावे के संबंध में चर्चा कर दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही समय सीमा में करने के लिए कहा। डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विधानसभावार जानकारी निर्धारित प्रपत्र देने के लिए कहा। |
Monday, 16 July 2018
| घर से ही करा सकते हैं मोबाइल को आधार से लिंक |
| - |
| 16-जुलाई-2018 |
केन्द्र सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की अवधि को बढ़ा दिया है। इसकी वजह है कि ज्यादातर लोगों ने अभी तक इसे लिंक नहीं कराया है। अब सरकार ने 15 आसान स्टेप जारी किये हैं, जिनेक माध्यम से लिंक करा सकते हैं। इसके लिये उपभोक्ता को 14546 नंबर डायल करना है। मोबाइल-आधार लिंकिंग को आसान बनाने के लिये इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सर्विस के लिये यह नंबर लॉन्च भी किया है।
उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर ने 14546 पर कॉल करें। ध्यान रहे वही नंबर, जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो। आईवीआर उपभोक्ता के भारतीय राष्ट्रीयता या एनआरआई होने की जानकारी मांगेगा। सही विकल्प का चुनाव करें। भारतीय नागरिकों को एक प्रेस करना होगा, जबकि एनआरआई 2 प्रेस करें। इसके बाद मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को आधार कार्ड नंबर को साझा करने की सहमति मांगी जायेगी। अपनी सहमति के लिये एक का विकल्प चुनें। इतना करने के बाद उपभोक्ता को 12 डिजिट वाला आधार नंबर शेयर करना होगा। आईवीआर उपभोक्ता को आधार नंबर को रिपीट करना होगा। पुष्टि के लिये एक दबायें और रि-एंटर करने के लिये 2 दबायें। अगर नंबंर सही है, तो उपभोक्ता एक एंटर कर ओटीपी जेनरेट कर सकते हैं। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर उपभोक्ता को ओटीपी मिलेगा। आधार-री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये 6 डिजिट वाला ओटीपी एंटर करें। उपभोक्ता से आधार नंबर से लिंक होने वाले मोबाइल नंबरों के बारे में पूछा जायेगा। जिन यूजर्स के पास आधार कार्ड से लिंक करने के लिये एक से ज्यादा मोबाइल नंबर हैं उन्हें 2 दबाना होगा। एक बार फिर उपभोक्ता के पास ओटीपी आयेगा। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ अपना आधार नंबर साझा कर, उपभोक्ता को कंपनी के साथ अपना नाम, जेंडर, एड्रेस और जन्मतिथि जैसी जानकारियां साझा करनी होंगी। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को री-वेरिफाई करने के लिये यहां उपभोक्ता के हस्ताक्षर का काम ओटीपी करेगा। एक बार ऐसा करने के बाद, उपभोक्ता को एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें उपभोक्ता के आधार री-वेरिफिकेशन प्रक्रिया से सफलतापूर्वक स्वीकारने की बात होगी। इस पूरी प्रोसेस के करीब 28 घंटे बाद उपभोक्ता की पुष्टि के लिये एक एसएमएस भी आयेगा। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क