रजनी का पति ही हत्या का आरोपी निकला
दमोह/ पथरिया थाना क्षेत्र के रंजवास गांव में तीन दिन पहले हुई एक नवविवाहिता की हत्या
पथरिया थाना क्षेत्र के रंजवास गांव में तीन दिन पहले हुई एक नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में हत्या के दिन लूट और चोरी के बाद । जिसने पत्नी को अवैध संबंध के शक के चलने बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि पत्नी पर अवैध संबंध का शक उसे पहले से था। सोमवार को उसे एक मामले में पेशी पर कोर्ट जाना था। इसीलिए वह दोपहर में घर से बाहर निकल गया, लेकिन शक के चलते वह वापस घर गया। जहां उसने देखा कि पत्नी रजनी किसी से मोबाइल पर बात कर रही है। यह देख राजू को गुस्सा आया और दोनों के बीच वाद-विवाद भी हुआ। इसके बाद राजू ने पहले कपड़ा से महिला का मुंह दबाकर और गले में फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद धारदार हथियार से गले पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया और घर से भाग गया।
एसपी विवेक अग्रवाल ने पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को मृतका के पति और परिजनों के बयानों में बदलाव मिलते ही संदेह हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतका रजनी अहिरवार के पति राजू उर्फ रूपनारायण अहिरवार से मामले में बारीकी से पूछताछ की गई। जिसमें राजू ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। राजू ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी रजनी पर किसी और से अवैध संबंध बनाए होने का शक था।
एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राजू उर्फ रूपनारायण अहिरवार के विरुद्ध पथरिया थाना में धारा ३०२, २०१ आईपीसी व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment