Friday, 8 September 2017

मकान का छप्पर टूटा बड़ा हादसा टला

दमोह /मड़ियादो


मकान का छप्पर टूटा  पति,पत्नी व 2 वर्ष का मासूम घायल

एम्बुलेंस की मदद से हटा अस्पताल में मिला इलाज पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत न सुनने का लगाया आरोप
मड़ियादो पुलिस ने नहीं ली रिपोट 

मड़ियादो थाना अंतर्गत हरदुदाडा(तिदनी) गांव में रात ३ बजे  घर का छप्पर गिरने से घर में सो रहा परिवार दब गया। जिसमें लक्ष्मण 26 पत्नी विद्या 24 व 2 साल का बच्चा राजेन्द आदिवासी दब कर घायल हुए है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने घर से निकाल कर 108 की मदद से अस्पताल पहुचाया।
घर के ऊपर छप्पर में चीप पत्थर छबे होने के कारण परिवार के तीनो सदस्यों को चोट आई है !
घायल लक्ष्मण आदिवासी ने बताया उसके सर में ६ टांके आये है पत्नी को सर में चोट है ;और गर्ववती भी है उसे पेट में भी चोट है !परोसियो की मदद से घर के बाहर निकले थे ! रात में ही 108 की मदद से हटा पहुंच कर इलाज कराया जब सुबह  8  बजे मड़ियादो थाना पहुंचे तो पुलिस ने यह कह कर थाने के बाहर का रास्ता दिखा दिया की इलाज हो गया अब पुलिस का  कोई काम नहीं है !

दिखवाते है- आप  के द्वारा  जानकारी प्राप्त हुई है अभी दिखवाते (डॉ सीपी पटैल एसडीएम हटा )

यूसुफ  पठान -खबर गांव से खेत खलिहान से 


No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...