Monday, 18 September 2017

छतरपुर -फसल नुकसान की सूचना हेतु टोल-फ्री नम्बर जारी

फसल नुकसान की सूचना हेतु टोल-फ्री नम्बर जारी 
छतरपुर | 18-सितम्बर-2017
   जिले में अवर्षा एवं माहू कीट से खरीफ फसलें प्रभावित होने के कारण उत्पादन के कम होने की संभावना है। अतः कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसलों का बीमा कराने वाले ऋणी एवं अऋणी किसानों को फसल क्षति जोखिम का लाभ लेने के लिए सूचित किया गया है कि एचडीएफसी इरगो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के टोल-फ्री नम्बर 18002660700 पर तत्काल सूचना दें तथा सूचना देते समय कृषक अपने साथ आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, खाता नम्बर, पटवारी हल्का नम्बर, ग्राम एवं फसल का नाम तथा बोये गए क्षेत्र की जानकारी अनिवार्य रूप से रखें।  

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...