| उचित मूल्य दुकानों में एक दुकान पर एक सेल्समेन हो सुनिश्चित किया जायें- कलेक्टर डॉ. शर्मा |
| साप्ताहिक समय सीमा बैठक सम्पन्न |
| दमोह | 18-सितम्बर-2017 |
सार्वजनिक वितरण प्रणाली तहत खाद्यान्न वितरण करने वाली उचित मूल्य दुकानों में एक दुकान पर एक सेल्समेन हो सुनिश्चित किया जायें। शिकायतें मिलती हैं, एक सेल्समेन के पास एक से अधिक दुकानें है। निर्देश का पालन सुनिश्चित कराया जायें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने आज साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सहकारी बैंक, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तक उन अतिथि शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए कहा, जो पूर्व में सेवा दे रहे थे। बैठक में वन मण्डलाधिकारी एच एस मिश्रा, एडीशनल कलेक्टर व्ही के देसाई सहित एसडीएम और जिलाधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने सभी एसडीएम से कहा कि वे सुनिश्चित करायें कि बीपीएल सूची से अपात्रों के नाम काटे जायें, उन्होंने कहा पंचायतो से बीपीएल की सूची लेकर पटवारी को दी जायें। अपात्रों को नोटिस जारी कर उन्हें सुना जायें और नाम काटे जाने की कार्रवाही की जायें। डॉ. शर्मा ने खसरा नकल वितरण के संबंध में वितरण की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम से कहा कि 02 अक्टूबर के पूर्व वितरण किसानों को कराया जाना सुनिश्चित कर लिय जायें। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने सीएम हैल्पलाइन की प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरण समय सीमा में निपटायें जायें। उन्होंने 500 दिनों से ज्यादा लंबित शिकायतों पर समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में ग्राम, खण्ड और जिला स्तरीय अन्त्योंदय समिति के गठन के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने रोजगार मूलक योजनाओं की आदिम जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग, उद्योग एवं व्यापार सहित अन्य विभागों की अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए वितरण की कार्रवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उप संचालक पुशचिकित्सा से विद्या सागर योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर तदानुसार कार्रवाही के लिए कहा गया। बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ने पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अधिकारी की अनुपस्थिति पर अप्रसन्नता जाहिर की। बैठक में कार्यपालन यंत्री आरईएस जे.पी. रोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। |
Monday, 18 September 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment