जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित बुंदेलखंड के अन्य अंचलो तक पहुंचना अब पहले से आसान हो गया है, पुल निर्माण से बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बड़े जटाशंकर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अब यात्रा पहले से सुखद और सुगम हो गई है।
- दअरसल मड़ियादो से चोरईया मार्ग पर 14 किमी पर वराना नाला पर पहले पुरानी पुलिया बनी थी, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी होती थी, विशेषकर छोटे वाहन, कारो आदि में नीचे यंहा पत्थर टकराने से नुकसान होता था। साथ ही वारिस के दिनों में नाले के उफान पर होने से आवागमन बाधित भी हो जाता था, लेकिन शासन द्वारा अब लमती नाला पुल के निर्माण कराए जाने से इस मार्ग के सभी कठिनाई दूर हो गई और वर्षभर यह मार्ग अब यात्रियों के लिए सुगम हो गया।











