Sunday, 24 September 2017

हटा/ श्रम दान से बदल रहे अस्पताल की तस्वीर

श्रम दान से बदल रहे अस्पताल की तस्वीर
दमोह/ हटा संघर्ष मंच द्वारा तृतीय चरण का श्रमदान शासकीय अस्पताल को सहेजने एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रारम्भ किया गया जनर्क वार्ड का सम्पूर्ण रंगरोगन एवं सफाई के बाद खिड़की,दरवाजो की पुताई,बगीचे में कार्य,बाथरूम की सफाई सहित अस्पताल परिसर की सफाई की गई।
हटा संघर्ष मंच द्वारा किया जा रहा कार्य जमीन पर मूर्त रूप होता दिखाई देने लगा है अस्पताल में आने बाले गरीब मरीजो के चेहरों पर युवाओ की इस मुहिम से प्रसन्नता देखी जा रही एवं जनसामान्य द्वारा सम्मलित होकर इस मुहिम को सराहा जा रहा आज विभिन्न संगठनों के लोगो के साथ,समाजसेवियों एवं महिला शिक्षक ने भी इस मुहिम में हिस्सेदारी की आज श्रमदान 9बजे से 2 बजे तक चला।
यूसुफ पठान/मड़ियादो(दमोह)

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...