Thursday, 21 September 2017

दमोह / हटा -तिगरा गांव में में एसडीएम ने लगाई चौपाल

२१ /९ /१७ 
शिवपुर पंचायत के तिगरा गांव में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी मात्रा में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। एसडीएम सीपी पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि वह उनकी समस्याएं सिर्फ सुनने ही नहीं बल्कि उसका निराकरण करने भी आए हैं। उपस्थित लोगों द्वारा बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, पट्टे दिलाने, पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने और बिगड़े हैंडपंप ठीक कराने साथ ही मनमाने बिजली बिलों की समस्या उनके सामने रखी गई। शिवपुर से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि शिवपुर गांव में 21 साल से आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान मे संचलित हो रहा है। जिसका जल्द से जल्द भवन बनवाया जाए। इसके अलावा केंद्र पर अतिकुपोषित दो बच्चों की जानकारी भी एसडीएम को दी गई।
 एसडीएम द्वारा सचिव जयंत पटैल व सरपंच अजुद्दी दहायत को उन बच्चों को गोद लेकर उनके इलाज व स्वास्थ्य श्रेणी में लाने की बात कही गई।
ग्रामीण थोबन अहिरवार द्वारा बताया कि तिगरा गांव की हरिजन बस्ती में पीने के पानी की परेशानी है इसलिए हैंडपंप लगवाया जाए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि तिगरा में सिर्फ दो हैंडपंप हैं जो कई महीनों से बंद पड़े हैं। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा तिगरा में पांच हैंडपंप होने की बात कही गई। शिविर में उपस्थित लोगों द्वारा हाल में हुई बारिश से उड़द की फसल सड़ने की बात भी एसडीएम से कही गई।
उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है जिससे उड़द की फसल सड़ चुकी है सर्वे कराया जाए। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप राय, हरिराम पांडे सहित अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

सुधीर मिश्रा /यूसुफ पठान बुंदेलखंड न्यूज़ नेटवर्क 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...