Friday, 29 September 2017

मडियादौ/दमोह-चार माह से भुगतान के लिये भटक रहे धोरिया के आदिवासी मजदूर

 चार माह से भुगतान के लिये भटक रहे धोरिया के  आदिवासी मजदूर

सरपंच-सचिव नहीं दे रहे  आदिवासी गरीबो की मजदूरी

मडियादौ/दमोह
           हटा ब्लाक के अमझिर पंचायत के  धौरिया गांव में आज से लगभग चार माह पहले गांव में ही एक तलैया का  गहरी करन  करवाया गया था। जिसमे   पंचायत के  सरपंच-सचिव द्वारा  धौरिया के 30   गरीब आदिवासी मजदूरों से  एक सप्ताह तक मजदूरी  कार्य करवाया गया था। लेकिन आज तक  अमझिर  पंचायत के सरपंच-सचिव  की मनमानी के चलते   इन गरीब आदिवासी मजदूरों  को चार माह बीतने  के बाद मजदूरी नहीं  दी गई  है।
    उल्लेखनीय हे  कि, गांव में जिस तलैया  का गहरी करण  हुआ है  गांव वालो को नहीं बताया गया की  किस मद से  कार्य करवाया  गया है। यहां   सूचना पटल भी नहीं लगाया  हैं। मजदूरों ने बताया  जब भी सरपंच -सचिव  से  हम आदिवासी  गरीब मजदूरी  मांगते है तो सरपंच बोलता है कि अभी  राशि नहीं आई ।    मुलुआ गौड, मजलीबहु गौड ,अनंदी गौड, चूरामन गौड ,लालसींग गौड ,सीताराम गौड, बिहारी गौड, बाबूसींग, मुली गौड, धनीराम गौड, मादे गोड, शंकर गौड, संतलाल गौड ,अवधरानी गौड, गुवंदी गौड, लाडरी गौड, राधारानी गौड, कुसमरानी गौड, खिलू गौड, प्रकाशरानी,गौड ,गेदारानी,सवितारानी, इरतरानी, हीरालाल, लछीबाई, प्रीतमसींग ,वर्षारानी गौड इन मजदूरों ने बताया  सरपंच-सचिव द्वारा मनमाने तरीके  से तलैया का गहरी करण  करवाया लेकिन इस कार्य को न तो बताया कि किस मद द्वारा किया है। मजदूरों की मांग है हम सब गरीब आदिवासी लोगो की मजदूरी दी जाएं नहीं तो सरपंच-सचिव पर कडी से कडी कार्यवाही होनी  चाहिये।
गंगाराम नामदेव/मडियादौ
-

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...