Tuesday, 26 September 2017

हटा - शरीफ खान की हत्या में दो गिरफ्तार

दमोह /हटा -  शरीफ खान की हत्या  में दो  गिरफ्तार 

 सोमवार  हटा क्षेत्र के भिड़ारी मार्ग पर पुलिया में भरे पानी मे  मिले  शरीफ खान  के  शव के   हत्या   के  मामले में  कुद्दु पिता कल्लन अहिरवार (२८ )
 तथा तथा  भीम पटेल (२४ )
को हटा पुलिस ने गिरफ्तार  किया है।
  शरीफ खान 23 सितम्बर की रात से घर से था लापता 24 सितंबर को परिजनों ने हटा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  25 सितम्बर को हटा क्षेत्र के भिड़ारी मार्ग पर पुलिया में भरे पानी मे   शरीफ खान का शव मिला था।
पुलिस के मुताविक आरोपियों दुवारा शरीफ की हत्या अवैध सम्बन्धों को लेकर की है। पहले आरोपियों ने शरीफ को शराब पिलाई फिर धारदार हथियार से हमला कर लाश को पानी में फेंक दिया था।
पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे हत्याकांड मामले का खुलासा

हत्या कर फेंका था पानी मे, दोनो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

आरोपी की माँ एवं प्रेमिका से अवैध संबंध के चलते दिया था घटना को अंजाम

सोमवार की अल सुबह करीब 10 बजे 2 दिन से लापता युवक की लाश हटा भिड़ारी मार्ग स्थित पुलिया स्थित भरे पानी में तैरते हुये मिलने पर समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जहा परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। जहा गत रोज जिला पुलिस अधीक्षक दमोह श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन में एवं हटा पुलिस एसडीओपी कमल कुमार जैन के मार्गदर्शन में इस चुनोती भरे हत्याकांड मामले का पर्दाफाश 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर हटा पुलिस ने कर दिया है।

हटा - दरअसल नगर हटा के नवोदय वार्ड ककराई इलाका निवासी शरीफ खान पिता गफूर खान उम्र 46 वर्ष 23 सितंबर की देर रात से अपने वाहन सहित कही लापता हो गया था। जिसकी काफी खोजबीन के बाद जब वह नही मिला तो परिजनों ने 24 सितम्बर की देर शाम हटा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की अल सुबह करीब 10 बजे नगर हटा के भिड़ारी मार्ग स्थित पुलिया स्थित भरे पानी मे उक्त युवक की लाश पानी मे तैरती हुई मिल गई थी और इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना को लेकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद दुबे एवं एसडीओपी कमल कुमार जैन सहित हटा पुलिस थाना स्टाफ एवं एफएसएल डॉग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की थी। जहा पानी में करीब 15 फीट की गहराई में युवक की लाल कलर की प्लेटिना गाड़ी भी पुलिस को बरामद हो गई थी।

शव पर मिले थे गंभीर चोटों के निशान

गोताखोर की मदद से पानी निकाले गए शव पर मुह एवं कान सहित गले मे गंभीर चोटो के निशान पाये गये थे। जिससे उक्त मामला हत्या किये जाने की ओर इशारा कर रहा था वही परिजनों ने भी हत्या कर फेंकने की आशंका जताई थी।

पुलिस एसडीओपी ने संभाला मोर्चा और टीम ने कर दिया गया खुलासा

उक्त घटना के सामने आते ही गहमा गहमी का माहौल देखा जा रहा था जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हटा पुलिस एसडीओपी कमल कुमार जैन ने परिजनों को ढांढस बांधते हुये मोर्चा संभाल कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में स्पेशल टीम गठित करते हुए हटा प्रभारी निरीक्षक आरए पांडेय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसमे मृतक के साथ देखे गये लोगो में कुद्दू पिता कल्लन अहिवार उम्र 27 वर्ष निवासी संजय वार्ड हटा एवं भीम पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी गंगा झिरिया को महज कुछ ही घन्टो में शक के आधार पर उनके ठिकानों पर दबिश देकर दबौच लिया गया। जिनसे पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली और पुलिस टीम में हटा थाना पर प्रभारी निरीक्षक आरए पांडेय के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अकरम खान आरक्षक महेंद्र बाबू पंकज शैलेन्द्र सिंह राजपूत राजकिशोर आदि सहित अन्य स्टाफ ने अहम भूमिका निभाते हुए समूचे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया गया।

अवैध संबंध बने हत्या कांड की वजह - पांडेय

मामले का खुलासा करते हुए हटा प्रभारी निरीक्षक आरए पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के साथ उठते बैठते थे। इसके अलावा आरोपी कुद्दू ने मृतक को 2 बार अपनी माँ के साथ संदिग्ध हालात में देख चुका था इसके साथ ही आरोपी कुद्दु का नगर की स्थानीय युवती के साथ अफेयर चल रहा था। जिसका पता मृतक को था और मृतक ने फायदा उठाते हुए युवती से भी अवैध संबंध बना लिए थे। जिसको लेकर आरोपी कुद्दु शरीफ खान से बदला लेने की फिराक में था। 23 सितम्बर की रात भी शरीफ खान कुद्दु अहिवार एवं भीम पटेल ने शराब पी और भिड़ारी मार्ग पर पहुंच गये। इस दौरान अवैध संबंधों की बात को लेकर कुद्दु का विवाद मृतक से हो गया जिसमे कुद्दु ने शरीफ पर चाकुओं गले पर हमला कर दिया वही साथी भीम पटेल ने पत्थर से मृतक पर हमला कर दिया। शरीफ को मौत के घाट उतारने के उपरांत घटना को छुपाने दोनों आरोपियों ने मृतक एवं उसकी मोटरसाइकिल को पानी मे फेंक दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने घटना को कबूल कर लिया। जिनसे नगर के एक्सीलेंस विद्यालय के समीप से मृतक का फूटा हुआ मोबाइल एवं कपड़ो से खून के दाग एवं आरोपी के घर से मृतक की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन धारदार चाकू पत्थर आदि बरामद किया है। जिनपर पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 480 वर्ष 2017 के तहत धारा 302 201 34 आईपीसी मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
यूसुफ पठान @ मड़ियादो ( दमोह )

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...