| शासकीय कार्य की खरीदी के लिए जैम पोर्टल का ही उपयोग किया जायें-कलेक्टर डॉ.शर्मा |
| - |
| दमोह | 24-सितम्बर-2017 |
भारत सरकार द्वारा सामान्य प्रयोक्ता वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीदी के लिए जैम (Government E-Marketplace) पोर्टल निर्मित किया गया है, उक्त पोर्टल से शासकीय खरीदी की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये है कि जिले में शासकीय कार्य की खरीदी के लिए जैम पोर्टल का ही उपयोग किया जायें, अन्य किसी इकाई से क्रय किया जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है, यदि किसी कारणवश
जैम पोर्टल के इतर अन्य किसी इकाई से क्रय किया जाना आवश्यक हो तो खरीदी पूर्व कलेक्टर से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना आवश्यक होगा।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने कहा है जैम पोर्टल के अलावा अन्य किसी इकाई से खरीदी की जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाही की जायेगी। प्रत्येक विभाग प्रमुख जैम पोर्टल पर 20 सितम्बर 2017 तक रजिस्टर्ड होना सुनिश्चित करें, जिसकी जानकारी ई-गवर्नेन्स समिति कार्यालय को प्रदान की जाये। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या हेतु ई-गवर्नेन्स कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। |
Sunday, 24 September 2017
दमोह /शासकीय कार्य की खरीदी के लिए जैम पोर्टल का ही उपयोग किया जायें-कलेक्टर डॉ.शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment