| चयनित पंचायत को गणतंत्र दिवस समारोह में एक लाख का नगद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा- कलेक्टर डॉ. शर्मा |
| - |
| दमोह | 28-सितम्बर-2017 |
राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2007-08 से अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय ग्राम पंचायत पुरूस्कार योजना लागू की गई है। वर्ष 2017-18 के लिए सभी पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों में से जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा एक आदर्श ग्राम पंचायत का चयन किया है।
कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कहा है 26 जनवरी 2018 गणतंत्र दिवस समारोह में एक लाख का नगद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। उन्होंने अपने क्षेत्र से वर्ष 2016-17 में किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों के आधार पर एक श्रेष्ठ ग्राम पंचायत का प्रस्ताव आदित जाति कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर विभाग इन प्रस्तावों की गुणवत्ता का अंतिम रूप से परीक्षण करेगें और चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे। उन्होंने बताया उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के चयन के लिए मापदण्ड निर्धारित किये गये है। उन्होंने कहा है पंचायत के क्षेत्र में स्थित ग्रामों में अनुसूचित जाति बस्तियों का रख-रखाव, सफाई विकास कार्य, प्रकाश, सड़क आदि की व्यवस्था, अनुसूचित जातियों के विरूद्ध सबसे कम अपराधिक और सिविल वादों वाली पंचायत, पुरूस्कार के चयन में ऐसी पंचायत को प्राथमिकता दी जायेगी, जिसमें एक केलेण्डर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विरूद्ध एक भी एट्रोसिटी की घटना घटित न हुई हो वा घटना की संख्या न्यूनतम हो। केलेण्डर वर्ष में छुआछूत मिटाने के लिए आयोजित किये गये कार्यक्रमों की संख्या तथा पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों के स्कूल जाने योग्य शत-प्रतिशत बालक एवं बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश दिलाना एवं प्रौढ़ साक्षरता वृद्धि करने की दिशा में किये गये प्रयास। पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों को भूमि का आवंटन, पंचायत क्षेत्र में कृषि मजदूरों को दी जा रही मजदूरी नियमानुसार, ऋण ग्रस्तता निवारण के क्षेत्र में प्रवास, सार्वजनिक तथा धार्मिक उपासना स्थलों पर अनुसूचित जातियों को समता से प्रवेश तथा अंतर्जातीय विवाहों एवं बांछडा, बेडिया सजातीय विवाहों को प्रोत्साहन देने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य।
अनुसूचित जातियों को आवंटित भूमि परयदि गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का कब्जा है तो पंचायत द्वारा ऐसे कब्जे को हटवाकर अनुसूचित जातियों को आवंटित भूमि उन्हें सौपना, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके तालाब के एक ही घाट पर अनुसूचित जाति तथा गैर अनुसूचित जाति व्यक्ति निस्तार करते हो, ऐसी ग्राम पंचायत जहां न्यूनतम 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति आबादी शिक्षित हो जिसमें 30 प्रतिशत महिला हो और अनुसूचित जाति के गांव में आयोजित भोज में गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति सम्मिलित होते हो। ग्राम पंचायत का प्रस्ताव 01 माह के अंदर जनजातीय कार्य विभाग दमोह में प्रस्तुत करेगें ताकि आदर्श ग्राम पंचायत चयन की अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी समय सीमा के बाद प्राप्त प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा।
|
Thursday, 28 September 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment