छात्राओं ने पुलिस से किया संवाद
दमोह /मड़ियादो-किशोरी बालिकाओ ने मड़ियादो थाना पहुँचकर जानी पुलिस की कार्यप्रणालीमड़ियादो--एकीकृत बाल विकास सेवा हटा के तत्वाधान में सबला योजना अंतर्गत
किशोरी बालिकाओ को सार्वजनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आज मड़ियादो सेक्टर अंतर्गत आने केंद्रों में दर्ज किशोरी बालिकाये रैली निकालते हुए पुलिस थाना मड़ियादो पहुँची।
जंहा खण्ड स्तरीय एक्सपोजर विजिट के माध्यम से पुलिस से सीधा संवाद कर, कानूनी कार्यवाही जानी थाना प्रभारी अशोक नंनामा और श्रद्धा शुक्ला ने बालिकाओ से पुलिस का डर दूर करने, पुलिस से मित्रवत व्यवहार बनाने सम्पर्क आदि में रहने की बात कही।
पुलिस थाने मे बालिकाओ को कम्प्यूटरीकृत रिपोर्ट , रिकार्ड रूम, मालखाना, और बैरक आदि का भृमण करा कर आवश्यक जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन ने बालिकाओ को सम्बोधित करते हुये बताया कि किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराई,और समस्या पर अपने थाना और पुलिस को जानकारी दे। हटा परियोजना अधिकारी शिव राय ने सबला योजना और महिला शसक्तीकरण पर बालिकाओ को जागरूक किया।
सबला योजना और समर्थ संगिनी के अंतर्गत खण्ड स्तरीय यात्रा में आज मड़ियादो थाना भृमण के दौरान बालिकाओं ने पुलिस थाना में अधिकारियो से संवाद किया इस दौरान क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।
नरेश मिश्रा/यूसुफ पठान@मड़ियादो


No comments:
Post a Comment