Thursday, 16 November 2017
जाने कहाँ महिला पुलिस अधिकारी बेटियों को सिखा रही आत्मनिर्भर बनने के गुर
बेटियों और महिलाओ को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने कर रही जागरूक
दमोह / यूसुफ पठान (मड़ियादो)
एक नई पहल जो की मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशो के फलस्वरूप व्यापक स्तर पर प्रदेश के सभी ज़िलो में संचालित हो रही है इसी पहल के अंतर्गत दमोह ज़िले के पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देशन में महिलाओ एवं विषेश रुप से नाबालिक बच्चियो पर घटित अपराधो पर अंकुश एवं छात्राँओ को उनके खिलाफ आवाज उठाने और विपरीत परिस्थितिंयों में अपने स्वाविवेक से उससे निपटने एवं आत्म रक्षा करने की प्रेरणा पूरे ज़िले में संचालित छात्र छात्रांओ और पुलिस के बीच स्कूल एवं कन्या छात्रावासो में जाकर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में दो टीमो का गठन किया गया है।
ज़िसकी प्रभारी निरीछक रीता सिंह. उप.निरी.श्रद्धा शुक्ला, रूबी चौहान,नीतू खटीक ,अाकांछा उरमालिया, रजनी समाधिया ज़िन्होने हटा एवं दमोह के स्कूल और छात्रावासो में जाकर महज एक सप्ताह से भी कम समय में लगभग एक दर्जन स्कूलो में जाकर आत्म रक्षा एवं माहिलांओ संवंधि हेल्प लाइनो जैसे 1090,1098,100, की जानकारी एवं उनके उपयोग समझाये।नाबालिक छात्रांओ के ऊपर जिस तेजी से अपराध बड़ रहे है उसको देखते हुये ये पहल कारगर हो सके इसी को देखते हुये और उनसे बचाव के लिये ये जनसंवाद आयोजित किये जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से खास तौर पर बच्चिंयों पर होने वाले अपराधो में कमी आयेगी
Wednesday, 15 November 2017
| आपसी द्वन्द में घायल बाघ का उपचार जारी |
| - |
| पन्ना | 15-नवम्बर-2017 |
पन्ना टाईगर रिजर्व में लगभग एक सप्ताह पूर्व अन्य बाघ से द्वन्द होने के कारण नर बाघ टी-3 को मानीटरिंग पार्टी द्वारा घायल अवस्था में देखा गया। इस बाघ की नाक एवं आंख के बीच मुंह पर मुख्य घाव के निशान पाए गए हैं। जिसका उपचार पन्ना टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेन्सिक एण्ड हेल्थ के वन्यप्राणी चिकित्सकों का मार्गदर्शन समय-समय पर लिया जा रहा है।
क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व ने बताया है कि बाघ की स्थिति सुधार की ओर है एवं जबलपुर के वन्यप्राणी चिकित्सकों को भी उपचार हेतु आमंत्रित किया गया है। बाघ टी-3 पेंच टाईगर रिजर्व से 9 नवंबर 2009 को पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना योजना के अन्तर्गत पहले नर बाघ के रूप में लिया गया था, उस समय बाघ की आयु लगभग 6 से 7 वर्ष आंकी गयी थी। वर्तमान में बाघ की आयु लगभग 14 से 15 वर्ष है |
Subscribe to:
Posts (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

















































