अब वॉट्सएप नम्बर पर मैसेज कर भी बुलाई जा सकेगी डायल 100 सेवावाट्सएप नम्बर 7587600100 जारी |
| - |
पन्ना |
पुलिस विभाग द्वारा संचालित डायल 100 एफआरवी सफारी वाहन को मदद के लिए बुलाने हेतु आम नागरिक अब वाट्सएप पर भी मेसेज कर सकते हैं। पुलिस विभाग द्वारा संकट के समय पुलिस की सफारी वाहन 100 डायल सेवा को तत्काल बुलाने के लिए वाट्सएप नम्बर 7587600100 जारी किया गया है। यह सेवा अभी तक 100 नम्बर पर कॉल लगाने पर आती थी। कई बार नम्बर व्यस्त होने पर पीडित को असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर के लिए डायल 100 को सूचना देने के लिए अपनी तरफ से यह वाट्सएप नम्बर जारी किया है। पीडित व्यक्ति को अपने वाट्सएप नम्बर से पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वाट्सएप नम्बर पर अपना नाम, पता, स्थान व शहर का नाम संबंधित थाने व जिले का नाम लिखने के साथ अपनी समस्या लिखकर मैसेज करना होगा। मैसेज जाते ही कंट्रोल रूम से पीडित व्यक्ति को तत्काल डायल 100 की सेवा पहुंचाई जाएगी। डायल 100 पर फोन करने के अलावा यह सुविधा अतिरिक्त दी गयी है। अर्थात 100 नम्बर पर फोन लगाने की सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी, वाट्सएप मैसेज की सुविधा अतिरिक्त है।
|
Tuesday, 12 September 2017
पन्ना -डायल 100 सेवा के लिए वाट्सएप नम्बर 7587600100 जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment