एसपी ने कराई आपात स्तिथि से निपटने की तैयारी
दमोहजिले भर के सभी एसडीओपी तथा सभी थाना प्रभारियों की आवश्यक मीटिंग पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने ली।
रक्षित केंद्र में आयोजित बलवा प्रदर्शन के बाद मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने आगामी पर्वों को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और तमाम अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष टिप्स दिए। गौरतलब है कि आगामी त्योहारों में कई पर्व एक साथ एक दिन ही पढ़ रहे हैं जिसको लेकर के विशेष व्यवस्था बनाए जाने के लिए कुछ टिप्स पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के द्वारा दिए गए। इस दौरान अलग-अलग एसडीओ तथा थाना प्रभारियों ने भी अपनी बात रखी।
स्थानीय रक्षित केंद्र मैदान में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशन में परेड के बाद बलवा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिले के सभी एसडीओपी सभी थाना प्रभारी व यातायात पुलिस स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा। बलवा प्रदर्शन के दौरान देखी गई कमियों को लेकर एसपी विवेक अग्रवाल ने सभी को समझाइश दी। बाद में उन्होंने वाहनों की चेकिंग की और कहा कि हमेशा पुलिस वाहन में बलवा किट मौजूद रहना चाहिए जिससे मौके पर स्थिति से निपटा जा सके।

No comments:
Post a Comment