म्यामार में हो रही इंसानों की हत्या और हिंसा पर भारत सरकार करे कार्यवाही
मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
दमोह /हटा- मुस्लिम समुदाय के लोगो ने म्यामार में हो रही इंसानों की हत्या और हिंसा रोकने,पड़ोसी मुल्क म्यामार में वहा की सेना और कथित संघठनो द्वारा बर्षो से निवासरत रोहिंगा मुसलमानों और अन्य सम्प्रदाय के के लोगो पर असहनीय कार्यवाहियों के नतीजे में बड़ी संख्या में पुरषो के साथ महिला बच्चे मारे जा रहे हैं, हजारो की संख्या में लोग घर से बेघर होकर मुल्क से बाहर जाने मजबूर हैं,पड़ोसी मुल्क में पनाह चाहते हैं लेकिन वहां भी उन्हें पनाह नही मिल रही है, जिसके कारण जिंदा इंसान लाशो की तरह दर दर भटकने को मजबूर हैं, इन सब का विरोध जताते हुए एक ज्ञापन हटा एसडीएम सी.पी पटेल को दिया है, जिसमे भारत सरकार से कार्यवाही करने की मांग की गई है।

No comments:
Post a Comment