| शिकायतों की जांच में दोषी पाये गये शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाही की गई है |
| इसमें 8 का निलंबन, 08 की वेतनवृद्धि रोकने एवं 14 के वेतन काटने की कार्रवाही |
| दमोह | 13-सितम्बर-2017 |
कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थित के संबंध में समय-समय पर आयोजित बैठकों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं तथा अधिकारियों को सतत् स्कूलों का निरीक्षण करने की हिदायत भी की है। इस दौरान प्राप्त शिकायतों एवं निरीक्षण तथा सी एम हेल्पलाइन में शिकायतों के आधार पर संबंधित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाही भी की गई है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लिया।
इस संबंध में जिला परियोजना समन्वय जिला शिक्षा केन्द्र दमोह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतों की जांच में दोषी पाये गये शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाही की गई है इसमें 8 शिक्षकों का निलंबन, 08 शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने एवं 14 शिक्षकों के वेतन काटने की कार्रवाही की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कलेक्टर डॉ. शर्मा ने शालाओं की सतत. मॉनीटरिंग कराने एवं अनियमित रहने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये है।
14 शिक्षकों के वेतन काटने की कार्रवाही
प्राथमिक शाला जलहरी शिक्षक रामकिशोर बागरी, प्रियंका जैन, प्राथमिक शाला हरिटोला भूरी दो शिक्षक अमर साहू और भाग्यशालनी तिवारी, प्राथमिक कछौआ दो शिक्षक मीना पाठक, रीना मिंज, बालक माध्यमिक शाला धनखोर तीन शिक्षक चन्द्र किरण खरे, अनीता जाटव और रेखा बैन, प्राथमिक शाला पिपरिया कला दो शिक्षक गोकुल प्रसाद आठ्य और सफीक खान, प्राथमिक शाला डुकरसता शिक्षक विनोद साहू, माध्यमिक शाला गूड़ा विमला अहिरवार, प्राथमिक शाला दौलत सिंह की टपरिया, पुष्पा मिश्रा।
8 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई
प्राथमिक शाला दौलत सिंह की टपरिया पुष्पा मिश्रा, श्रीराम अवस्थी, प्राथमिक शाला जोरतला खुर्द जितेन्द्र चुतुर्वेदी, संध्या पाठक, साधना शुक्ला, प्राथमिक शाला सलैया बगलवारा आशाराम अहिरवार, अभिनंदन पटैल और राघुवेन्द्र महतो।
8 शिक्षक निलंबित किये गये
प्राथमिक शाला ललपुरा कल्ली सींग और मदन राज। प्राथमिक शाला सिमरिया गोरे लाल विश्वकर्मा, सुशीला लोधी और मीना पाण्डे, प्राथमिक राजा हटरी रूपसिंह राय, प्राथमिक शाला बम्हौरी कुड़ई सुरज सिंह और प्रीती सप्रे। |
Wednesday, 13 September 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment