| दमोह- कार्य में लापरवाही पाये जाने पर किया गया निलंबित |
| एक को नोटिस और 4 कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने नोटिस दिया गया |
| दमोह | 12-सितम्बर-2017 |
सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाऐं एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम उपचार सेवा प्रभावी रूप से शीघ्रताशीघ्र दी जा सके इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जा रही सेवाओं पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कड़ी में गत दिवस पटेरा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी में अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रणधीर अहिरवार को निलंबित किया गया है। वहीं चार कर्मचारियों जिसमें दो स्टाफ नर्स, दो ए.एन.एम. को सेवा से पृथक करने संबंधी कारण बताओ आरोप पत्र जारी किये गये है। इसी प्रकार नीरजा बच्चन ए.एन.एम. को अपने कार्य दायित्व में लापरवाही बरतने पर आरोप पत्र जारी किया गया है।
संविदा स्टाफ नर्स अंजू पनेट और दीपावली सिंह कुम्हारी, संविदा ए.एन.एम. रश्मि जायसवाल एवं नीरजा बच्चन जो बिना जानकारी के प्रसव केन्द्र कुम्हारी में अनुपस्थित रही, जिससे प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव हेतु आयी दो हितग्राहियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी में सेवाएं नहीं मिल सकी। जिन्हें 108 के सहयोग से जिला चिकित्सालय दमोह भेजा गया। |
Wednesday, 13 September 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment