तालाब में डूबने से महिला की मौत
दमोह/हटा-
थाना अंतर्गत ग्राम पाजी मैं एक 25 वर्षीय महिला मीराबाई पटैल की तालाब में डूबने से मौत होने की खबर है।जानकारी के अनुसार नहाते वक्त महिला गहराई में चली गई। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला गया हटा थाना हंड्रेड डायल एवं 108 एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे पुलिस की सहायता से एवं ग्रामीण की मदद से शव को बाहर निकाला गया !
यह तालाब एक सड़क निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी व पत्थर से बना था हलाकि कम्पनी के पास खननं के लिए लीज़ थी !
पुलिस से शव का पंचनामा आदि कारवाही कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर विवेचना में लिया है !

No comments:
Post a Comment