Friday, 15 September 2017

दमोह-माँ ने किया 3 मासूम बेटियों के साथ अग्नि स्नान

                                        माँ  ने  किया 3 मासूम बेटियों के साथ अग्नि स्नान 



 दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर नोहटा थाना अंतर्गत मौसीपुरा गांव में शुक्रवार को  एक दुखियारी मां ने अपनी 3 मासूम बेटियों के साथ अग्नि स्नान कर लिया।
आग में जली गंभीर चारों को जिला अस्पताल लाए जाने पर तीनों मासूम बेटियों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं मां को गंभीर हालत में  भर्ती  किया  गया है | 
 जानकारी के अनुसार मौसीपुरा नेपालसिंंह की पत्नी रानी ने घर में सो रही अपनी तीन बेटियों के साथ खुुुद के ऊपर भी केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। तीनों बेटियों मुस्कान उम्र 7 वर्ष, मानसी 5 वर्ष व तुलसा 2 वर्ष की मौत के साथ ही रानी की हालत नाजुक बनी हुई है! घटना के  समय नेपाल सिंह एवं अन्य सदस्य खेत में कटाई के लिए गए थे। 
 घटना के बाद जिला अस्पताल पहुचे एएसपी अरविंद दुबे एवं तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने गंभीरवस्था में इलाज रत महिला रानी राजपूत के मरणासन्न कथन दर्ज किए हैं। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत भी चिंता जनक बनी हुई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के इस मामले मैं आखिर मां किस कारण से इतनी निर्दयी हो गई कि अपनी फूल सी बेटियों के साथ खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को तीन बेटियों के कारण आत्मघाती कदम उठानेे तथा किसान परिवार के आर्थिक तंगी के हालात आदि को ध्यान में रखकर भी मीडिया से जुड़े लोग वजह जानने में जुटे हुए हैं। वही नोहटा थाना पुलिस की जांच तथा परिजनों की के बयानों के बाद ही वास्तविक हालातों से पर्दा उठ सकेगा।

यूसुफ पठान 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...