Thursday, 7 September 2017

अभी नही सहेजा तो तरसेंगे बूंद बूंद को

कैसे रहेगा नदी में पानी

अभी नहीं  सहेजा तो तरसेंगे बूंद बूंद को 

 युवा समाजसेवी बता रहे गांव गांव में

शुद्ध पानी निरंतर घटता जा रहा है-समाजसेवी

दमोह /हटा अभी नही  सहेजा तो तरसेंगे बूंद बूंद को


मध्यप्रदे जन अभियान परिषद द्वारा गांव गांव एवं नगरीय क्षेत्र में नदी अभियान व जल के प्रति लोगों को जाग्रत करने अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्लू के छात्र भी अपनी हिस्सेदारी दर्ज करा रहे है।
नवोदय वार्ड निवासी मीना साहू, यामीन खान ने अभियान के दौरान वार्ड में महिलाओं की चौपाल लगाई एवं बताया कि आज अपना वार्ड ही को देखे किस तरह से पानी की समस्या से जूझ रहा हैं। पानी का संकट आया तो इसके कुछ जिम्मेदार हम सब भी है जो प्रकृति से सब चाहते है लेकिन उसे कुछ नहीं दे रहे है। वार्ड के तालाब किनारे यदि हमने पेड़ लगाये होते तो निचय ही हमें तालाब में पूरे साल पानी मिलता। पानी के लिए सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर हसीना बी, ममता खटीक, उर्मिला राठौर, मत्थी साहू, शरीफन बी, रेखा साहू, गुलाब बाई, ज्योति नामदेव, ताहिरा बी, रबिया बी आदि उपस्थित रही।
सौरभ नेमा, सिल्पा खुराना, सुमित अग्रवाल ने नगर के एक्सीलेंस स्कूल, नावघाट स्कूल एवं एमएलबी स्कूल में जाकर छात्रों को जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि पूरी पृथ्वी पर एक तिहाई क्षेत्र में पानी है लेकिन दुर्भाग्य है कि शुद्ध पेय मात्र .5 प्रतित ही है। यदि आज पानी के लिए जाग्रत नहीं हुए तो आने वाले दिन में पानी के लिए कलह होगा। हमारी नदी, तालाब, कुआं, बावडी में पानी बना रहे इसके लिए जरूरी है कि उसके आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें जाये। प्रदे सरकार के द्वारा इस मुहिम को आगे बढाया जा रहा है। सभी इसमें सहभागी बने।
विनीता सप्रे ने भिड़ारी गांव में चौपाल लगाई एवं महिलाओं की रैली निकाल कर जल संरक्षण के बारे में बताया। इसी श्रंखला में रनेह में दिव्या तिवारी, बरखेरा में गीता पटेल, रजनी प्रजापति, फतेहपुर में ज्योति व आरती कुर्मी, बछमा में पुष्पेन्द्र पांडे, बोरीकलां में बद्री पटेल के द्वारा जल संरक्षण के लेकर मुहिम चलाई गई। सारे युवाओं का मार्गर्दान मध्यप्रदे जनअभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक पुष्पासिंह के द्वारा किया जा रहा है। सहयोग मेंटर्स भारती नेमा, संजय जैन, रत्ने खटीक, सुनील सेन, गजेन्द्र साहू कर रहे है।

 खबर गांव से खेत खलिहान से@ आकिब खान /यूसुफ  पठान 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...