30 हजार का कराया बीमा हाथ लगे 89 रुपए
खबर छतरपुर से -प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2016 की क्लेम राशि में किसानो के साथ हुए मजाक सब के सामने है। दरअसल किसानों के द्वारा जमा की राशि भी उनके हाथ नहीं लग रही है। सहकारता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 हजार रुपए का किसानों ने बीमा कराया और 600 रुपए प्रीमियम राशि जमा की ,लेकिन उन्हें 89 -89 रुपए स्वीकृत किए गए।
बकस्वाहा निवासी किसान धनप्रसाद का कहना है 30 हजार रुपए का बीमा कराया और 600 रुपए प्रीमियम राशि जमा की थी ,लेकिन महज 89 . 42 पैसे हाथ लगे। इसके अलावा घनसुवा,धनप्रसाद ,बलराम सहित कई किसान है जो फसल बीमा योजना से छले गए है।

No comments:
Post a Comment