| 11 विपदाग्रस्तों को 40 लाख 7500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की |
| - |
| दमोह | 01-अक्तूबर-2017 |
कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने 11 विपदाग्रस्तों को 40 लाख 7500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने ग्राम बालाकोट तहसील पटेरा के तिलकसींग सर्पदंश से मृत्यु होने पर भीकम यादव को, ग्राम खमरिया तहसील पटेरा के जीतसिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि सुहागरानी, निवासी सारंगपुरा तहसील पटेरा की सविता सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्यामलाल अहरवार, ग्राम बमनपुरा तहसील पटेरा श्यामरानी सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति रमेश आदिवासी, ग्राम बंजारी तहसील हटा मीराबाई पटैल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति अन्नू पटैल, निवासी बिलगुंवा तहसील पटेरा रानू आदिवासी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता कीरत सिंह आदिवासी, निवासी रूसल्ली तहसील पटेरा हल्की बहू कुंए से डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता राम सिंह लोधी, साकिन इंदिरा कालोनी मडियादो तहसील हटा पालन में कडोरी उर्फ कमलेश रैकवार आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता संतू रैकवार, निवासी इंदिरा कालोनी मडियादो तहसील हटा गोविन्द रैकवार आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि तुलसा रैकवार और ग्राम मझगुंवा खेडा तहसील पटेरा गनपत कुर्मी आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि रतीबाई कुर्मी को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इसी प्रकार कलेक्टर डॉ. शर्मा ने ग्राम शहजादपुरा तहसील बटियागढ़ के लक्ष्मन सिंह की बिजली गिरने से घायल होने के कारण विपदाग्रस्त लक्ष्मन सिंह लोधी को 7500 रूपये की राशि स्वीकृत की है। |
Sunday, 1 October 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment