Tuesday, 3 October 2017

850 पाव अवैध शराब जब्त , ट्रेक्टर की  सीट ड्रल में छुपाकर हो रही थी परिवाहन  

दमोह / नरसिंहगढ़


दमोह एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब अभियान के तहत नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी ने  4 बोरी में 850 पाव अवैध शराब पकड़ी है।
धर्मेंद्र सिंह जौनवार ने बताया कि चंपत पिपरिया के पास दो आरोपी जीवन रजक पिता गंधारी रजक , राजेश यादव पिता कोमल यादव निवासी बोतराई को एक सोनालीका ट्रैक्टर के साथ सीट सीट ड्रिल में छुपाकर  शराब की बोतल ले जाते समय रंगे-हाथों पकड़ा  है।
 मुखबिर से  सूचना पर  यह कार्रवाई की गई है दरअसल आरोपी पुलिस की आंख में धूल झोंककर ट्रैक्टर में सीट ड्रिल  में शराब की बोतलें एवं बोरियों में भरकर  बोबनी करने के हिसाब से परिवहन करके शराब  बेचने के फिराक मे गांव ले जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
अंग्रेजी शराब ठेकेदार गोविंद भायल की बताई जा रही है, जिसके पास नरसिंहगढ़, सीतानगर , चंपत  पिपरिया एव चिरोला सहित चार दुकानों का ठेका  है,जिसमें एक अंग्रेजी व तीन देशी शराब दुकान के ठेके हैं अतः देसी ठेके की सीमा में अंग्रेजी शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है पुलिस ने आरोपियों पर 34/2 शराब एक्ट के तहत कार्यवाही कर ठेकेदार पर भी मामला दर्ज कर ट्रेक्टर जप्त कर लिया है.
 इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहित आरक्षक 475 तुलसीराम पटेल 802 विपेश चौबे एवं राघवेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
सकीर मुहम्मद /यूसुफ  पठान 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...