दमोह/ प्रधान आरक्षक चंद्रिका प्रसाद मुड़ा थाना नोहटा में सात हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़े।
लोकायुक्त सागर की टीम ने की कार्यवाही।
नोहटा में प्रधान आरक्षक चंद्रिका को लोकायुक्त ने 7000 की रिश्वत लेते हुए की कार्यवाही, प्रधान आरक्षक चंद्रिका मड़ियादो थाना में पूर्व में थे पदस्थ।
लोकायुक्त सागर की टीम ने की कार्यवाही।
नोहटा में प्रधान आरक्षक चंद्रिका को लोकायुक्त ने 7000 की रिश्वत लेते हुए की कार्यवाही, प्रधान आरक्षक चंद्रिका मड़ियादो थाना में पूर्व में थे पदस्थ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहटा थाना अंतर्गत बड़ागांव में प्राइमरी स्कूल के प्रधान अध्यापक लल्लू सिंह ठाकुर ने लोकायुक्त सागर को शिकायत की थी, कि नोहटा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक चंद्रिका मुड़ा जोकि बड़ागांव के बीट प्रभारी भी है। इनके द्वारा हरिजन एक्ट के एक मामले में केस कमजोर करने तथा चालान काटने के बदले में 50 हजार रुपए की राशि जबरन बसूली जा रही है। वह किस्तों में एक बार 10 हजार तथा दूसरी बार 33 हजार रुपए दे चुके हैं। सोमवार शाम नोहटा थाने के बाहर एक चाय दुकान पर 7000 की राशि लेते हुए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इस रिश्वतखोर हवलदार को दबोच लिया।

No comments:
Post a Comment