Tuesday, 3 October 2017

पन्ना /फसलों के उन्नत बीज बिक्री की दरें एवं अनुदान निर्धारित


पन्ना | 03-अक्तूबर-2017
 
    खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत आगामी रबी फसल के लिए उन्नत किस्म के बीजों के विक्रय की दरें निर्धारित कर दी गयी हैं। इनमें किसानो को मिलने वाले अनुदान की भी घोषणा कर दी गयी है। इस संबंध में उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिए ऊंची जाति का गेंहू 3300 रूपये प्रति क्विंटल तथा बोनी जाति का गेंहू 3000 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेंहू (10 वर्ष तक की अवधि) में 500 रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा।
    इसी तरह चना बीज 7500 रूपये प्रति क्विंटल, काबुली चना (15 वर्ष तक) 8000 रूपये प्रति क्विंटल, काबुली चना (15 वर्ष से अधिक) 7500 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसमें चना बीज तथा काबुली चना (15 वर्ष तक) में 2500 रूपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। मटर (15 वर्ष तक) 4000 रूपये प्रति क्विंटल, मटर (15 वर्ष से अधिक) 3800 रूपये प्रति क्विंटल तथा मटर अर्किल 5000 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इनमें मटर (15 वर्ष तक) में किसानों को 200 रूपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा।
    उप संचालक ने बताया कि मसूर बीज (15 वर्ष तक) में 6000 रूपये प्रति क्विंटल तथा मसूर (15 वर्ष से अधिक) 5800 रूपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। इसमें मसूर बीज (15 वर्ष तक) में 2500 रूपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। सरसों (15 वर्ष तक) में 6000 रूपये प्रति क्विंटल तथा सरसों (15 वर्ष से अधिक) 5800 रूपये प्रति क्विंटल, अलसी (15 वर्ष तक) 6300 रूपये प्रति क्विंटल तथा अलसी (15 वर्ष से अधिक) 6000 रूपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। इनमें सरसों (15 वर्ष तक) तथा असली (15 वर्ष तक) किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। जौ के लिए 2800 रूपये प्रति क्विंटल एवं मूंग के लिए 7000 रूपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गयी है। इसमें जौ (15 वर्ष तक) में 100 रूपये प्रति क्विंटल एवं मूंग (15 वर्ष तक) में 2500 रूपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। सहकारी समितियों तथा कृषि विभाग द्वारा वितरित बीजों में भी किसानों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा। अनुदान की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...