51साल बाद किसी को आई शहीदों की याद
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल जी के निर्देशन एवं एसडीओपी केसी जैन के मार्ग दर्शन मे वर्षो से अनदेखी पड़ी मध्य प्रदेश पुलिस के वीर सपूतो का समाधि स्थल चौरइया मे शहीद हुए जवानों की समाधि स्थल की मरम्मत करने निर्देश दिए है।
सन 1966में जनता की रक्षा एवं अपने कर्तव्यों के लिये अपने प्राणो की आहुति देने बाले डीएसपी, थानेदार व एक मुखबिर ने अपने प्राण गवाएं थे, उन्ही शहीदों को आज वक्त के साथ भुला दिया गया.
पर कुर्बानिया भुलाई नही जा सकती शायद इसी कारण दमोह जिले के पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल की पहल और उनके निर्दशन मे थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने मड़ियादो के चौरइया गांव में डकैत मूरत सिंग द्वारा डीएसपी केएम चतुर्वेदी, थानेदार बाबू सिंह व मुखबिर हजरत बेना को शहीद किए स्थल पर बनाए स्मारक को पुनः सुधार कराने का जिम्मा लिया है। दरअसल 51 साल बीतने के बाद किसी ने उक्त शहीदों की खबर नही ली।
Sp के निर्देशन में उक्त स्थल को पुन: एक वीरता स्थल स्वरूप स्थापित करने महिला थाना प्रभारी द्वारा कार्य किया जा रहा है।
यूसुफ पठान@ मड़ियादो(दमोह)


No comments:
Post a Comment