अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन मड़ियादो/दमोह
हटा विधायक उमादेवी खटीक के मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर दोपहर मड़ियादो के मिडिल स्कूल में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में अस्पृश्यता निवारण विषय पर अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए । शिविर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी ।
कार्यक्रम की अघ्यक्ष उमादेवी खटीक विधायिका हटा ,एवं विष्टिय अतिथि डा.रामक्रष्ण कुसमरिया म.प्र. बुंदेलखंड प्राधिकरण के अघ्यक्ष ,और जिला पंचायत अघ्यक्ष शिवचरण पटैल ,जनपद पंचायत अघ्यक्ष अनुष्का राय , हटा एसडीएम डॉ सीपी पटैल , वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रदीप शुक्ला , बसंत आग्रवाल ,लालचंद खटीक , सरपंच सुहागरानी गौड ,अंनतराम पांडेय पूर्व सैनिक, एवं हटा ब्लाक के पदाधिकारी मोजूद रहे ।

यूसुफ पठान / गंगाराम नामदेव दमोह मड़ियादो

No comments:
Post a Comment