Sunday, 15 October 2017

सम्भाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दबदबा रहा  तेज़गढ़ के खिलाड़ियों का


तेज़गढ़ (दमोह) कहते हैं की प्रतिभा हमारे आसपास ही मौजूद रहती हैं बस उसे मार्गदर्शन मिल जाये तो वो अपनी प्रतिभाकौशल से सभी कॊ हैरत में डाल देती है , ऐसा ही वाक्या पेराडाइज स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स सागर में आयोजित हुईं संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देखने कॊ मिला  दमोह जिले से  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेज़गढ़ के सभी खिलाड़ियों ने पहली बार  तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया और टीकमगढ़ , छतरपुर , पन्ना , सागर के प्रतिद्वंद्वीयो कॊ हराकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ,
         तैराकी प्रतियोगिता में  विभिन्न आयु वर्ग 14 वर्ष मिनी , 17 वर्ष जूनियर और  19 वर्ष सीनियर  में शामिल हुए बालक व बालिका तैराकों ने अपने-अपने इवेंट में भाग लिया। इसमे तेज़गढ़ से सीनियर वर्ग से प्रमिला गौंड , जशबंत अहिरवार , रोशनी चक्रवर्ती , वंदना मेहरा,  सोमबती गोंड , नेहा गौंड, जयंती अहिरवार , जूनियर वर्ग से  गँगा गौंड, महेंद्र चक्रवर्ती, मनोज गौंड , सुरेन्द्र गोंड , सोनू सेन , नीरज चक्रवती , राजकुमार रैकवार , और मिनी वर्ग से साहिल शा , वीरेन्द्र चक्रवर्ती , हेमंत बंसल ,ऋतिक विश्वकर्मा आदि प्रतिभागियों ने होशंगाबाद में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिये टिकिट कटाया !
       जनरल मेनेजर गगन कनौजे ने बताया  की जिले की टीम से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें 18 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय के लिये हुआ हे !
         वहीँ कोच गौरी शोऐब पठान का कहना है यदि बच्चों कॊ सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जाये तो यहीं ग्रामीण बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमोह जिले का नाम रोशन कर सकते हैं !
            एक खिलाड़ी प्रमिला गौंड का कहना हे की भले ही हमारे पास तैरने की लिये स्वीमिंग सूट नही हे , उसके बावजूद शोऐब सर की मदद से हमें लॅपटॉप के जरिये तैराकी की बारीकियां बतायी गयी  जिससे हम सब इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाये , और हम सभी खिलाड़ी अब आशा करते हैं की आगे से हम सभी कॊ स्वीमिंग सूट की व्यवस्था की जाये !
             इसमे जिला खेल अधिकारी डी.आर.राय , गगन कनौजे  , शाला प्राचार्य , ग्राम सरपंच फरमान खान , बारी बाई मेम , मनोहर सिंह , महेंद्र दीक्षित , उर्मिला तिवारी व समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों कॊ शुभकामनाएँ दी ! (yusuf pathan)

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...