Tuesday, 10 October 2017

12 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में खरीफ फसलों का शत-प्रतिशत कृषक पंजीयन कराया जायेगा- कलेक्टर डॉ.शर्मा


मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में आज 
दमोह | 10-अक्तूबर-2017
 
  
   मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले की खरीफ मौसम सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द, अरहर एवं धान फसलों का 15 अक्टूबर 2017 तक कृषकों के पंजीयन कराने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने इस संबंध में बताया है 12 अक्टूबर को प्रत्येक विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले में खरीफ 2017 में बोई गई खरीफ फसलों का शत-प्रतिशत कृषक पंजीयन कराया जायेगा।
   कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास, उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के संबंध में आज 11 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से प्रत्येक विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में किया जायेगा।
प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी
   मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के प्रशिक्षण एवं जानकारी देने हेतु विकासखण्डों में कलेक्टर डॉ. शर्मा द्वारा नोडल अधिकारी यथा विकासखण्ड दमोह में सहायक संचालक कृषि एस.एल.कुर्मी, जबेरा में बीटीएम संजय रोहित, पथरिया में सहायक संचालक कृषि जी.एन.ताम्रकार, तेन्दूखेड़ा में सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति, हटा में सहायक संचालक कृषि पी.एल. कुशवाहा, बटियागढ़ में जिला सलाहकार गिरवर पटैल तथा विकासखण्ड पटेरा में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हटा बी.एस. रैपुरिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
   इसी प्रकार विकासखण्ड दमोह में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.एल.गहिरवार, जबेरा में आर.के.जैन, पथरिया में जी.पी.बैन, तेन्दूखेड़ा में मंधाती कुम्हार, हटा में एम.पी. सरवैया, बटियागढ़ में सी.पी.सिंह तथा विकासखण्ड पटेरा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डी.के.साहू द्वारा मुख्यमंत्री भावातर भुगतान योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा।
(0 days ago)

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...