| संग्रहित मात्रा के विक्रय मूल्य आधार पर बोनस राशि |
| - |
| दमोह | 03-अक्तूबर-2017 |
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित यूनियन दमोह अन्तर्गत 18 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों में से केवल 04 प्राथमिक समितियों क्रमशः मड़ियादो, रजपुरा, उदयपुरा एवं तारादेही के संग्राहकों को संग्रहण वर्ष 2015 में कुल संग्रहित मात्रा के विक्रय मूल्य के आधार पर बोनस राशि 1 लाख 32 हजार 896 रूपये म.प्र. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ भोपाल से जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित यूनियन दमोह की प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति को प्राप्त हुई।
वनमंडल अधिकारी पदेन प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित दमोह ने बताया प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मड़ियादो हेतु 06.62 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से राशि 10 हजार 148 रूपये रजपुरा समिति हेतु 26.93 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से राशि 40 हजार 415 रूपये उदयपुरा समिति हेतु 26.26 रू. प्रति मानक बोरा की दर से राशि 24 हजार 228 रूपये तथा तारादेही समिति हेतु 32.06 रू. प्रति मानक बोरा की दर से राशि 58 हजार 105 बोनस राशि प्राप्त हुई। यह बात उल्लेखनीय है कि शासन की नीति अनुसार जिन प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के द्वारा संग्रहित तेन्दूपत्ता के विक्रय से समिति को लाभ प्राप्त होता है उन्हीं समितियों के संग्राहकों को बोनस की पात्रता होती है तथा ऐसी प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहकों को ही बोनस वितरण किया जाता है। उसी अनुसार संबंधित प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को उनके द्वारा संग्रहित मात्रा के आधार पर ही बोनस वितरण किया जा रहा है। |
Tuesday, 3 October 2017
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment