Monday, 5 February 2018

रजपुरा के जंगल में मिला तेंदूए का शव @यूसुफ पठान लाइव रिपोर्ट

 मड़ियादो -दमोह /शनिवार ग्राम पंचायत रजपुरा के सिलपरी गांव के लगभग 2 किमी दूरी पर  जंगल में एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही दमोह, सागर व जबलपुर की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान तेंदुए के शिकार कर मारने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो जाएगी। 
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम रजपुरा सर्किल में सिलापुरी गांव के पास मुख्य सड़क किनारे पुल के नीचे एक तेंदूआ पड़ा मिला। जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। रविवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध नजर आने के बाद दमोह से डीएफओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी लगते ही जबलपुर से डाग स्काइट टीम व एसटीएम सागर से श्रद्धा पंदे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की। प्रथम दृष्टि में यह बात सामने आई कि तेंदुए को पुल से नीचे फेंका गया है। इसके बाद वेटनरी चिकित्सक डॉ. वीके असाटी को बुलाया गया। उन्होंने तेंदुए का पीएम किया। इस दौरान बेटनरी डॉक्टर ने बताया कि तेंदुआ की मौत पुल से नीचे गिरने से हुई। जिससे उसके सिर की हड्‌डी टूट गई है, साथ ही पसलियों में भी चोटें आई हैं। 

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा जिस जगह पर तेंदुआ का शव पड़ा पाया गया है वह स्थान सड़क पुल का नाले का सूखा पड़ा हिस्सा है, जहां पर पत्थर चारों ओर बिखरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि किसी शिकारी द्वारा पीछा किए जाने पर भी पुल से सीधे नीचे गिर कर तेंदुआ दम तोड़ सकता है या फिर करंट लगाकर तेंदुआ के शिकार की आशंका भी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तेंदुआ की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटनाक्रम के सामने आने से पिछले कुछ दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व की एक बाघिन के कारण चर्चाओं में रहे इस क्षेत्र में तेंदुआ की मौत के बाद वन अमले में हड़कंप के हालात बने हुए हैं। घटना के दौरान हटा व मड़ियादो पुलिस भी मौजूद रही

मड़ियादो। सिलापरी के पास मृत तेंदूएं की जांच करती जबलपुर से आई टीम के अधिकारी। 

यूसुफ पठान लाइव रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...